MY CLASS

MY CLASS

Share

14/07/2025

रसायन विज्ञान के प्रो. सुरेंद्र प्रसादने कहा-
कोचिंग क्लास अटेंड करना अनिवार्य नहीं है, सेल्फ स्टडी इज द बेस्ट स्टडी
आप अपनी कमियों को दूर करके ही प्राप्त कर सकेंगे सफलता
प्रतियोगी परीक्षाएं चुनौतीपूर्ण है, लेकिन असंभव नहीं है. ऐसी बात नहीं है कि कोई पूरी तैयारी करे और इन्हें क्रेक न कर पाए, किन्तु इतना आसान भी नहीं है कि हर कोई क्वालीफाई कर पाए. आपकी कॉम्पीटिशन किसी और से नहीं है, बल्कि आपकी कॉम्पीटिशन खुद से है. आप इस बात की चिंता नहीं करें कि किसी प्रतियोगी परीक्षा में इतने सारे लोग बैठ रहे हैं तो हम कैसे सक्सेस होंगे? आप केवल अपने बारे में सोचे. अपनी कमियों को दूर करें. जब तक आप अपनी कमियों को दूर नहीं करेंगे तब तक आपमें आत्मविश्वास नहीं आएगा और सफलता नहीं मिलेगी. निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है. यदि आप अपनी तैयारी को दृढ रखेंगे और अपने आप पर विश्वास रखेंगे तो आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं है. आपमें हौसला है, आपमें जूनून है, आपमें संघर्ष करने की क्षमता है, तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पायेगा
कोचिंग आवश्यक नहीं, इन टिप्स को करें फॉलो
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल कि तैयारी के लिए कोचिंग क्लास अटेंड करना अनिवार्य नहीं है. सेल्फ स्टडी इज द बेस्ट स्टडी. आप सफलता के लिए इन टिप्स को फ़ॉलो करें- योजनाबद्ध ढंग से तैयारी करें, गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग और कम्प्यूटर का अच्छा नॉलेज प्राप्त करें, स्टेटिक जीके और करंट जीके पर भी फोकस करें, पहले कांसेप्ट समझिये फिर प्रेक्टिस कीजिये, घड़ी रखकर निर्धारित समय के अनुसार नियमित प्रेक्टिस करें, गणित प्रेक्टिस का विषय है. जितनी अधिक प्रेक्टिस करेंगे, उतनी ही आपकी समझ बढ़ेगी. स्पीड भी चाहिए और एक्यूरेसी भी चाहिए. एक घंटे में पचास वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल कीजिये. दरवाजा बंद करके कमरे में बैठिये और प्रामाणिक किताबों से तैयारी कीजिये. दस बीस हजार रुपये कोचिंग पर खर्च करेंगे, इतनी राशि में बहुत बढ़िया किताबें आ जायेंगी. धैर्य रखिये. अंतिम सफलता के पहले कुछ असफलताएं भी मिल सकती है

13/07/2025

Celebrating my 9th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

04/06/2025

Greetings from My Class Coaching Institute

Want your school to be the top-listed School/college in Wazirganj?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Wazirganj