Traditional Varanasi
21/10/2025
पंच दिवसीय त्योहार के आरंभ के साथ ही पूरे #बनारस का दृश्य ही बदल गया।
पहला दिन 19 Oct 2025 : #धनत्रयोदशी इसी दिन #लक्ष्मी जी एवं #आयुर्वेद के जनक #धन्वन्तरि जी का जन्म हुआ था। आज के दिन परंपरानुसार करोड़ों के सोने चांदी का क्रय विक्रय हुआ, कुछ विशेष जगहों पर धन्वंतरि पूजन हुआ।
दूसरा दिन 20 Oct 2025 : हनुमानजी का जन्म दिन एवं नरकासुर का वध एवं यमराज के लिए दीप दान किया गया। लाखों की संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन कर के घरों के चौखट पर दीप प्रज्वलित किया।
तीसरा दिन 21 Oct 2025 : दीपावली - सबसे भव्य दृश्य आज का ही था, जब लोगों ने दीप जलाकर भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास समाप्ति पर उनका स्वागत किया, अनुमानित आंकड़े के अनुसार 1000 करोड़ रू से अधिक की बिक्री हुई जिसमें मुख्य रूप से मिठाई, कपड़े एवं पटाखे थे।
बड़ा ही अद्भुत दृश्य #श्मशान घाट का था जहाँ अघोरी एवं तांत्रिक साधक कुछ विशेष पूजन करते दिखे।
क्योंकि दीपावली की निशा ही साबसे घनघोर #अमावास्या होती है।
हिन्दू लोगों के साथ ही #मुस्लिम #बौद्ध #ईसाई और #जैन समुदाय ज़के लोगों ने भी आतिशबाजी की और दीपावली की बधाई दी।
इतनी विविधताओं को समेटने वाला पूरे विश्व का एक अकेला इकलौता शहर है हमारा बनारस।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Varanasi
Opening Hours
| Monday | 10am - 6pm |
| Tuesday | 10am - 6pm |
| Wednesday | 10am - 6pm |
| Thursday | 10am - 6pm |
| Friday | 10am - 6pm |
| Saturday | 10am - 6pm |
| Sunday | 10am - 6pm |
22/10/2025