Varanasi - Banaras - Kashi
29/03/2026
Experience the spiritual and cultural richness of Varanasi in this immersive 3 Nights - 4 Days journey designed for those who wish to explore beyond the usual sightseeing. Starting with a serene boat ride on the sacred Ganges River, witness the mesmerizing Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat – an awe-inspiring ritual of light and chants that embodies the city’s divine spirit. Visit iconic temples such as the Kashi Vishwanath Temple, one of Hinduism’s holiest shrines, and soak in the deep religious significance of Varanasi, believed to be the eternal flame of life.
The second day focuses on Varanasi’s profound spiritual trail, with visits to ancient temples including Annapurna Mandir, Kaal Bhairav Mandir, and the revered Sankat Mochan Hanuman Mandir. Experience the birthplace of Buddhism with a trip to Sarnath, where Lord Buddha delivered his first sermon, exploring the archaeological ruins, museums, and tranquil stupas.
Day three uncovers Varanasi’s hidden gems, starting with Swarved Mahamandir, a modern temple dedicated to meditation and spiritual growth. Explore the historic Ramnagar Fort with its royal museum and riverside views, and visit Banaras Hindu University’s Bharat Kala Bhawan Museum, showcasing India’s rich cultural heritage. The journey concludes with the New Kashi Vishwanath Temple, a serene place for reflection. This itinerary offers a deep, soulful exploration of Varanasi’s timeless charm.
Explore Eternal Varanasi Spirit: Ghats, Temples & Ganges Discover the eternal city of Varanasi with ghats, temples and Ganga Aarti on a deeply spiritual 3 Nights - 4 Days journey through sacred India.
24/08/2025
जन्माष्टमी का दिन... लखनऊ...गोमती नगर विपुल खंड...में 3 साल का मासूम कार्तिक खेलते-खेलते ऊपर से लगभग 20 फीट नीचे लोहे की ग्रिल पर गिर गया।
नुकीली लोहे की ग्रिल उसके सिर के आरपार हो गयी...
वेल्डर आया.... ग्रिल को काटा गया...
परिजन मासूम को लेकर प्राइवेट अस्पताल गये। 15 लाख रुपए का बजट बता दिया गया।
आधी रात निराश परिजन बच्चे को लेकर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुँचे...
नन्हे सिर को चीरती हुई लोहे की छड़ किसी निर्दयी तकदीर की तरह आर-पार हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने जब यह देखा, तो कुछ क्षण के लिए वहाँ भी सन्नाटा छा गया।
इसी खामोशी के बीच आगे बढ़ते हैं....
डॉ.अंकुर बजाज..
सर्जन के हाथ में स्केलपल नहीं, बल्कि साहस का संकल्प था। और उसी साहस के सहारे वह ऑपरेशन थियेटर में प्रवेश करते हैं। बच्चे की जिंदगी उनके सामने है, जैसे कोई दीपक आंधी में कांप रहा है और उन्हें उसे बुझने से बचाना है।
लेकिन डॉक्टर अंकुर के लिए यह आसान नहीं था। आसान भी कैसे होता। थोड़ी देर पहले ही तो वे अपनी माँ के साथ सबसे कठिन वक्त में थे। माँ को दिल का दौरा पड़ा था। कार्डियोलॉजी में इलाज चल रहा था। 3 स्टेंट पड़े और हालत नाजुक बनी थी। एक तरफ माँ की साँसें अटकी थीं तो दूसरी तरफ कार्तिक का जीवन लोहे की छड़ में उलझा था।
लेकिन डॉक्टर बजाज ने उसे चुना, जिस पेशे को धरती का सबसे सुंदर माना जाता है। आधी रात ट्रामा सेंटर पहुँचे...छः घंटे से ज्यादा चली यह जटिल सर्जरी...जिसका हर पल जोखिम से भरा हुआ था...हर क्षण धैर्य की परीक्षा...
और आखिरकार वह लोहे की छड़ को बच्चे के शरीर से अलग कर दिया गया।
डॉ. अंकुर बजाज और उनकी टीम ने यह साबित कर दिया कि डॉक्टर सिर्फ शरीर नहीं जोड़ते, वे टूटते हुए रिश्तों को, डगमगाते हुए भविष्य को, और डूबते हुए भरोसे को भी बचा लेते हैं। डॉक्टर डॉ. बीके ओझा, डॉ. अंकुर बजाज, डॉ. सौरभ रैना, डॉ. जेसन और डॉ. बसु के अलावा एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. कुशवाहा, डॉ. मयंक सचान और डॉ. अनीता ने असभंव को संभव कर दिखाया, वह भी 25 हजार के खर्चे पर।
आज जब हम डॉक्टरों को महज फीस और समय से जोड़कर देखते हैं, तब हमें याद रखना चाहिए कि कहीं कोई डॉक्टर ऐसे ही किसी अंधेरे में रोशनी की लौ बनकर खड़ा है।
Mritunjay Kumar जी की वाल से। 🤘
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the organization
Address
Varanasi
221005