BHU - News

BHU - News

Share

02/07/2020

*31जुलाई तक बंद रहेगा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय*

वाराणसी: कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के प्रयासों के मद्देनज़र, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के परिप्रेक्ष्य में ये निर्णय लिया गया है कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय 31 जुलाई, 2020 तक बंद रहेगा।

हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जैसे सर सुन्दरलाल चिकित्सालय व ट्रॉमा सेन्टर में चिकित्सा व आपातकालीन सेवाएं, विद्युत व जल आपूर्ति, स्वच्छता, सुरक्षा सेवाएं, डेयरी व कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के प्रयासों में शामिल सेवाएं जारी रहेंगी।

इन सेवाओं में लगे सभी कर्मियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अंतर्गत बताए गए सुरक्षा उपायों का पालन करना होगा।

विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, शिक्षकों, शोधार्थियों, ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों/ कार्यालयों के कंट्रोलिंग अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ को 31 जुलाई, 2020 तक घर से काम करने की सलाह व अनुमति प्रदान करें। हालांकि, अति आवश्यकता की स्थिति में किसी भी संकाय सदस्य, शिक्षक, शोधार्थी, ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ को केन्द्रीय गृह मंत्रालय व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत सुरक्षा उपायों के साथ, कार्यालय आने के लिए कहा जा सकता है।

विश्वविद्यालय के जो कर्मचारी बीएचयू परिसर में रह रहे हैं वे किसी भी आपात स्थिति में 2369242, 2369134 पर बीएचयू कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना संलग्न की जा रही है।

जनसम्पर्क अधिकारी

14/04/2020

मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।
भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती पर ज्ञान दिवस की सबको बधाई 🌹

13/03/2020

BHU suspends all classes till 22.03.2020 amid Coronavirus Epidemic.🙏🏻

Want your school to be the top-listed School/college in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Varanasi
221005