RSMT
18/04/2026
दिनांक 16.04.2026 से 18.04.2026 तक लोकसभा में बजट सत्र की विशेष बैठक हेतु ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ से संबद्ध राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दिनांक 14.04.2026 से 18.04.2026 तक ‘नारी शक्ति वंदन’ के दृष्टिगत निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शीर्षक “नारी शक्ति वंदन – सशक्तिकरण की ओर” रखा गया।
इस आयोजन में संस्थान की प्रमुख महिला शिक्षिकाओं – डॉ. गरिमा आनंद, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. प्रीति नायर, डॉ. विनीता कालरा, श्रीमती रामेश्वरी सोनकर एवं श्रीमती प्रीति मिश्रा के नेतृत्व में बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए की 295 छात्राओं ने सक्रिय भाग लिया।
1. निर्देशानुसार आयोजित गतिविधियाँ:
2.1 सजीव प्रसारण प्रदर्शन: लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन’ विधेयक पारित होने का सजीव प्रसारण परिसर में प्रदर्शित किया गया।
2.2 चर्चा एवं जागरूकता सत्र: अधिनियम के महत्व पर सेमिनार आयोजित किया गया।
2.3 महिला नेतृत्व: G-20 के विजन ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ पर परिचर्चा हुई।
2.4 कौशल एवं नवाचार: STEM क्षेत्र में अनुसंधान हेतु विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
2.5 ज़ोन एवं वोकेशनल ट्रेनिंग: आधुनिक कृषि एवं तकनीकी कौशल पर सत्र लिया गया।
2.6 सामाजिक न्याय एवं संवेदनशीलता: संविधान एवं अधिकार विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ।
2.7 महिला सुरक्षा: भारतीय न्याय संहिता एवं ई-एफआईआर पर जागरूकता फैलाई गई।
2.9 साइकिल रैली: छात्राओं ने साइकिल रैली में भाग लिया।
2.10 पदयात्रा: 3 कि.मी. की पदयात्रा का आयोजन किया गया।
2.11 नुक्कड़ नाटक: नारी सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
2.12 वाद-विवाद/संवाद/सेमिनार: इन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
1. विशेष गतिविधियाँ (पोस्टर एवं हस्ताक्षर अभियान):
परिसर में एक विशेष पोस्टर बनाया गया, जिस पर “नारी शक्ति वंदन – सम्मान एवं सशक्तिकरण” का नारा लिखा गया। सभी छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने पोस्टर पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया।
1. उपस्थित अन्य संकाय एवं कर्मचारी:
कार्यक्रम में अन्य पुरुष संकाय सदस्य एवं निदेशक भी उपस्थित थे। साथ ही श्री याकूब अंसारी, श्री अशोक सेठ, श्री मनोज प्रजापति तथा अन्य संकाय एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
1. धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन:
कार्यक्रम के अंत में प्रो. अमन गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में छात्राएं अपने जीवन में इतिहास रचेंगी, व्यावसायिक विकास के साथ-साथ समाज के लिए भी कुछ करेंगी। तत्पश्चात डॉ. राजेंद्र शर्मा एवं श्रीमती रामेश्वरी सोनकर ने सभी प्रतिभागियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
03/12/2025
Last day of BBA training program 3 dec 25
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
Varanasi
221002