Priya Saroj

Priya Saroj

Share

Photos from Priya Saroj's post 11/06/2026

आज अपने आवास पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सफाई कर्मचारियों से मुलाकात हुई। कर्मचारियों ने अवगत कराया कि उन्हें 45 वर्ष की आयु का आधार बनाकर सेवा से हटाए जाने की सूचना दी जा रही है, जिससे उनमें गहरी चिंता एवं असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनके हितों एवं रोजगार सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

साथ ही, क्षेत्र से आए आगंतुकों से भेंट कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय के समाधान के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूं।

Photos from Priya Saroj's post 05/06/2026

संसदीय स्थायी समिति (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) के मुंबई प्रवास के दौरान अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक् एवं श्रवण दिव्यांगता संस्थान का दौरा किया।

संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित सेवाओं, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा हुई।

03/06/2026

बैठक में नशा मुक्ति अभियान (NAPDDR), PM-AJAY, वंचित एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण, आरक्षण नीति के क्रियान्वयन तथा ‘सुगम्य भारत अभियान’ से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Katharwah
Varanasi