Creative Maths

Creative Maths

Share

16/05/2022

‼️वैदिक गणित पोस्ट संख्या:03 ‼️
*********************************
🔴 सूत्र संख्या:-01: एकाधिकेन पूर्वेण (Ekadhikain Purven)
********************************************************
🔴 एकाधिक का मतलब "एक ज्यादा" होता है।
एकाधिकेन पूर्वेण दो शब्द एकाधिक और पूर्व से मिलकर बना है यदि हम इनका अर्थ समझ ले तो हमें इस सूत्र की जानकारी अच्छी प्रकार से हो सकती है।
🔴 एकाधिक का अर्थ हम जान चुके हैं जिसका अर्थ होता है 'एक अधिक' जबकि 'पूर्व अंक' का अर्थ होता है 'से पहले का' अतः एकाधिकेन पूर्वेण इनका अर्थ हुआ से पहले का एक अधिक।

🔴 यह पूर्ण अंक कौन सा माना जाए दायां,बायां आइए इसे समझने का प्रयास करते हैं ।

(1) संख्या 53 में 3 के पूर्व का अंक 5 है।
(2) संख्या 53 में 5 के पूर्व का अंक 0 है। अतः यह संख्या 053 मानी जाएगी।
(जब किसी संख्या में पूर्व अंक नहीं दिया है तो शून्य को उस संख्या से पहले लिखकर शून्य को उस संख्या का पूर्वक मान लिया जाता है।)
(3) संख्या 85 में 5 के पूर्व का अंक 8 है।
(4) संख्या 85 में 8 के पूर्व का अंक 0 है। अतः यह संख्या 085 मानी जाएगी।
(5) संख्या 5843 में 3 के पूर्व का अंक 4 है।
(6) संख्या 5843 में 4 के पूर्व का अंक 8 है।
(7) संख्या 5843 में 8 के पूर्व का अंक 5 है।
8) संख्या 5843 में 5 के पूर्व का अंक 0 है। अतः यह संख्या 05843 मानी जाएगी।
🔻 नोट:–> संख्या 5843 में इकाई अंक 3 है । अतः इकाई अंक 3 या दहाई ओर के प्रथम अंक का पूर्व अंक 4 है। इसी प्रकार 4 (दाई ओर से) दूसरे अंक का पूर्व अंक 8 है अंक 8 (दाएं ओर से) तीसरे अंक का 4 अंक 5 है अंक 5 दाएं ओर से 14 अंक से पूर्व अंक नहीं है तो सोने मानकर उसे लिख लिया जाता है। संख्या 5843 में 5 के पूर्व का अंक 0 है। अतः यह संख्या 05843 मानी जाएगी।
🔴 यहां एक बात और ध्यान रखें यदि एकाधिकेन का चिन्ह (•) इकाई पर लगा है तो वह एक अधिक होगा । यदि दहाई पर लगा है तो वह 10 अधिक होगा। यदि वह सैंकड़े के स्थान पर लगा है तो वह 100 अधिक होगा। यदि वह हजार के स्थान पर लगा है तो वह हजार अधिक होगा। इस प्रकार हम संख्या को लिखते हैं।
🔴 एकाधिकेन पूर्वेण का अर्थ होता हैं - पूर्व से एक अधिक एक अधिक।
इसके लिए दी गई संख्या के पूर्वांतिम अंक में एक जोड़ दिया जाता है। इसे लिखने के लिए हम अंतिम से पूर्व वाले अंक अर्थात पूर्वांतिम (पूर्व अंतिम) अंक में के ऊपर बिंदु या डॉट लगाकर लिखते हैं।
🔴 1 का एकाधिकेन पूर्वेण •01 होगा जिसेे हम 11 लिख सकते हैं।

🔻 1 अंकों के लिए एकाधिकेन पूर्वेण लिखना....
* 1 में 1 का एकाधिकेन पूर्वेण
01 = •01 = 11
* 2 में 2 का एकाधिकेन पूर्वेण
02 = •02 = 12
* 3 में 3 का एकाधिकेन पूर्वेण
03 = •03 = 13
* 4 में 4 का एकाधिकेन पूर्वेण
04 = •04 = 14
* 5 में 5 का एकाधिकेन पूर्वेण
05 = •05 = 15
* 6 में 6 का एकाधिकेन पूर्वेण
06 = •06 = 16
* 7 में 7 का एकाधिकेन पूर्वेण
07 = •07 = 17
* 8 में 8 का एकाधिकेन पूर्वेण
08 = •08 = 18
* 9 में 9 का एकाधिकेन पूर्वेण
09 = •09 = 19
🔻 2 अंकों के लिए एकाधिकेन पूर्वेण लिखना....
* 35 में 5 का एकाधिकेन पूर्वेण
35 = •35 = 45
* 35 में 3 का एकाधिकेन पूर्वेण
035 = •035 = 135
* 54 में 4 का एकाधिकेन पूर्वेण
54= •54= 64
* 54 में 5 का एकाधिकेन पूर्वेण
054= •054= 154
🔻 3 अंकों के लिए एकाधिकेन पूर्वेण लिखना....
* 521 में 1 का एकाधिकेन पूर्वेण 5•21 होगा जिसेे हम 531 लिख सकते हैं।
* 521 में 2 का एकाधिकेन पूर्वेण •521 होगा जिसेे हम 621 लिख सकते हैं।
* 521 में 5 का एकाधिकेन पूर्वेण •0521 होगा जिसेे हम 1521 लिख सकते हैं।
अब आप समझ गए होंगे कि हम किस प्रकार एकाधिकेन पूर्वेण प्राप्त करेंगे । उपरोक्त उदाहरणों से हम किसी भी संख्या का एकाधिकेन पूर्वेण ज्ञात कर सकते हैं । जिस संख्या का एकाधिकेन पूर्वेण करना है उससे आगे या उप-अंतिम संख्या पर बिंदु या डॉट का निशान लगाएंगे और उसके बाद उस संख्या को एक अधिक कर देंगे । बाकी अंक ज्यों के त्यों रहेंगे ।संख्या कितनी भी बड़ी क्यों ना हो।
**************🔻***********🔻***********🔻***********🔻***
नोट:- ऊपर लिखे हुए सूत्र( एकाधिकेन पूर्वेण) की व्याख्या बहुत ही आसान शब्दों में की गई है। इस सूत्र के अनुप्रयोग और संबंधित उदाहरण अगले पोस्ट में की जाएगी, अतः आप सभी वैदिक गणित के इस मुहिम से जुड़े रहें और अगर कोई भी समस्या हो तो कमेंट बॉक्स में जाकर जरूर लिखें।।
पेज को लाइक और शेयर जरूर करें ताकि सभी लोग इससे लाभान्वित हो सकें।
पेज लिंक:- School of Vedic Mathematics

Want your school to be the top-listed School/college in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Varanasi
221002