The Inkless Pen
30/03/2026
बहुत समय बाद यहां कुछ लिखा हुआ पोस्ट करने आई हूं
उम्मीद है कि आप सबको पसंद आयेगा...!!
एक लड़की जो तन्हा रहती थी
दिल की बात किसी से ना कहती थी
दिल में उसके एक अजीब सी कश म कश थी
वो एक उलझन को सुलझाने में लगी हैं थी
कोई था जिससे उसने बेपनाह प्यार किया
उसकी खुशियों के लिए अपनी खुशियों को वार दिया
उसके लिए मोहब्बत सिर्फ उस लड़के का नाम था
मर जाना मोहब्बत में उसके लिए आम था
मगर किस्मत को ये मंजूर ना हुआ
हो गया वो दूर लडकी से, मगर लडकी का दिल उससे दूर ना हुआ
खोई सिर रहने लगी, चुप चाप हर दर्द सहने लगी
उसकी आंखो में जो चमक थी,वो आसुओं में बहने लगी
फिर उससे कोई ऐसा मिला
जो उससे बेपनाह प्यार करता था
वो कहीं छोड़ ना जाए उसे
वो हमेशा इस बात से डरता था
लड़की भी उसे खुद से ज़्यादा चाहने लगी
उसे अब समझ ही नहीं आ रहा था की ये गलत है या सही
फिर से ज़िंदगी उसे मोहब्बत के बाज़ार में ले के आई थी
पर खुशियों के बीच उसकी उलझनों की बदरी सी छाई थी
समझ ना पा रही थी की कोन सच्चा प्यार है
जो छोर गया उससे,या जो हर ज़ख्म उठाने को तैयार है
पहली मोहब्बत को वो याद रक्खे के भुला दे उसे
खुद नाराज़ रहे ज़िंदगी से भी,और अपना जवाब देकर रुला दे उसे
क्या आप दें सकते हैं, जवाब उसके सवालात को????
क्या आप समझ सकते हैं उस लड़की के जज्बातों को???
-नित्या पाण्डेय ✍️
The heart inside my chest wants to cry out loud
But my mind don't let him do that
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Varanasi