Anash Ali

Anash Ali

Share

20/08/2025

आर. अश्विन ने कहा है, अगर श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में आना है तो टीम के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए खेलना होगा। रवि अश्विन ने श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को एशिया कप के लिए ना चुने जाने पर कहा:- "श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी कम ही मिलते हैं। ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने लिए नहीं, बल्कि टीम के लिए खेलते हैं, स्ट्राइक रेट देखते हैं। लेकिन अगर मैं श्रेयस या जायसवाल होता, तो अगली बार ऐसा जोखिम नहीं उठाता। मैं अपने और अपने रिकॉर्ड के लिए खेलता, क्योंकि अब मुझे टीम में अपनी जगह बचानी है। नि:स्वार्थ भाव से टीम के लिए खेलकर आप टीम से बाहर कर दिए जाएंगे। " क्या आप अश्विन से सहमत हैं? (ऐश की बात)।

19/08/2025

मोहम्मद सिराज को एशिया कप से बाहर कर दिया गया है। टी-20 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने टीम का ऐलान किया। सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी जगह मिली है। क्रिकेट एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से UAE में हो रही है। भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से होगा।

एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले हो सकते है। पहला मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप में लीग स्टेज के बाद सुपर-4 राउंड होगा। भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 राउंड में पहुंचने पर 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत हो सकती है। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। क्या भारत की यह टीम चैंपियन बन सकती है?

19/08/2025

𝐍𝐨.𝟏 𝐓𝟐𝟎𝐈 𝐛𝐚𝐭𝐭𝐞𝐫 🫱🏻‍🫲🏽 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐯𝐢𝐜𝐞-𝐜𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧

How will India slot Sanju Samson into their Asia Cup XI? 🤔

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Meerut City?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ganganagar
Meerut City
250001