Rewa Live
26/04/2026
सीधी जिले के बघवार में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास जंगल में लगी भीषण आग चौथे दिन भी धधक रही है। रीवा की सीमा से शुरू हुई यह आग अब सीधी जिले के वन क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। लगभग एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली इस आग ने सूखे पत्तों और झाड़ियों को अपना निशाना बनाया है। गर्मी और तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से बढ़ रही हैं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी चपेट में आने से जंगल का एक बड़ा हिस्सा राख हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए रीवा और सीधी दोनों जिलों का वन अमला मशक्कत कर रहा है। रीवा से 20 और सीधी जिले से 13 कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, रात के अंधेरे और संसाधनों की कमी के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार शाम को इलाके के दीपक गौतम जी ने वन विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर शुरुआत में ही गंभीरता दिखाई जाती, तो आग इतनी नहीं फैलती। वहीं, चुरहट रेंज के रेंजर नवीन सिंह का कहना है कि विभाग की टीम पूरी ताकत से जुटी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
Sidhi(M.P) Collector Office Sidhi PRO Sidhi Dr. Rajesh Mishra Ajay Singh Rewa Live CM Madhya Pradesh Rampur naikin
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Ujjain