SANAZ SWAD
19/05/2026
डिनर- राजस्थानी थाली & पंजाबी थाली 🍱🍱🤤
19/05/2026
चटाखेदार मसालेदार स्वादिष्ट सब्जियां 🍲🥘
सभी फोटो के साथ रेसिपी पोस्ट हैंI
🍲मसालेदार दम आलू 🍲
सामग्री- 7-8 छोटे आलू
2 चम्मच तेल
साबुत गरम मसाला
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्ची पाउडर
2 टमाटर
2 हरी मिर्च
1/2 कप दही
2 चम्मच क्रीम
1/2 चम्मच गरम मसाला
नमक
हरा धनिया
रेसिपी - 7-8 छोटे आलू को आधा उबाल कर तेल में तल ले.कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करे और साबुत गरम मसाला डाले.अदरक लहसुन पेस्ट पकाए . हल्दी धनिया, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाले. 2 टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट मिला के पकाये. तेल ऊपर आने पर 1/2 कप दही डाले और पकाये. आलू मिला दे. 2 चम्मच क्रीम डालें, गरम मसाला डालें और नमक मिलाएँ और हरे धनिये से सजाएँ, तैयार sanaz_swad
🍲राजस्थान की प्रसिद्ध- आलू पापड़ की सब्जी
झटपट बनने वाली स्वादिष्ट सब्जी
सामग्री -
2 मूंग पापड़
1 आलू बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च कटी हुई
1 छोटा टुकड़ा अदरक
2 टेबल स्पून घी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
नमक
कसूरी मेथी
1/2 कटोरी दही
1/2 जीरा
हींग
गरम मसाला
रेसिपी - पापड़ को सेक के बड़े बड़े टुकड़े कर ले.कढ़ाई में देसी घी गरम करे. हिंग और जीरा डाले, आलू, हरी मिर्च, अदरक भी डाल दे, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, कसूरी मेथी डाले और 1/2 कप पानी मिला दे. 5 मिनट बाद दही मिलायें और उबाल आने तक लगातार चम्मच चलाते रहें, जिस से दही फटेगा नहीं। पापड़ के टुकड़े और गरम मसाला मिक्स कर दे और गैस बंद कर दे. आलू पापड़ की सब्जी तैयार है . Sanaz_swad
🍲मटर पनीर 🍲
सामग्री -
1 कटोरी उबले मटर
1 कटोरी पनीर क्यूब
1 कटोरी कटा हुआ टमाटर
1 कटोरी कटा हुआ प्याज
1 चम्मच कटा हुआ लहसुन और अदरक
2 चम्मच काजू
2 टेबल चम्मच तेल
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
नमक
1/2 चम्मच जीरा
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
2 चम्मच ताजी क्रीम
1 चम्मच कसूरी मेथी
हरा धनिया
रेसिपी - पैन में 1 चम्मच तेल गरम करे , प्याज़, हरी मिर्च, लहसुन अदरक ,टमाटर डाल के 5 मिनट पकाये .ठंडा होने दे और काजू मिला कर पेस्ट बना ले...कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करे, जीरा डाले और कश्मीरी लाल मिर्ची, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चीनी, नमक डाले और प्याज़ मसाला पेस्ट डाल के मिलाये.पेस्ट को तेल ऊपर आने तक पकाएं। 1 कप पानी डालें और पकने दे .मटर मिलाएँ। 5 मिनट पकाने के बाद पनीर मिलाएँ और 5 मिनट पकने दें। क्रीम मिलाने के बाद 5 मिनट पकाएँ। कसूरी मेथी मिक्स करें और गैस बंद कर दें.हरे धनिये से गार्निश करें.तैयार मटर पनीर Sanaz_swad
🍲पनीर मक्खनवाला 🥘
जल्दी बनने वाली स्वादिष्ट पनीर की सब्जी
सामग्री -
1 शिमला मिर्च
1 टमाटर
2 हरी मिर्च
200 ग्राम पनीर
2 चम्मच मक्खन
1 चम्मच ताजी क्रीम
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक
1 /4 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 चम्मच चाट मसाला
हरा धनिया
रेसिपी - शिमला मिर्च, टमाटर ,हरी मिर्च और पनीर को लम्बे आकार में काट कर ले.. पैन में बटर गरम करे और शिमला मिर्च और हरी मिर्च डाले.. तेज आंच पर कुछ देर पकाये. . टमाटर भी डाल दे और सभी मसाले मिला दे... 2 मिनट पकाए... सब्जी को ज्यादा नहीं पकाना है .. पनीर भी मिला दे.. अच्छे से मिक्स करे और आखिरी में क्रीम मिला दे... 2 मिनट पकने दे ... तैयार है पनीर मक्कनवाला... हरे धनिये से गार्निश करें...
सब्जी और पनीर को ज्यादा पकाना नहीं है ... 8-10 मिनिट तक पकाना है... बहुत जल्दी बनने वाली और स्वादिष्ट रेसिपी... जरूर ट्राई करें sanaz_swad
🍲रस वाले आलू मटर 😋
आलू मटर
रेसिपी -
2 आलू
2 टमाटर
1/2 कप मटर
2 हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 टेबल स्पून तेल
नमक स्वाद के अनुसार
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
1/4 चम्मच जीरा
हींग
रेसिपी - कुकर में तेल गरम करे और जीरा, हींग डाले... कटे हुए आलू ,हरी मिर्ची डाले.. लहसुन पेस्ट डाले और कुछ देर भुने..मटर और सब मसाले मिला दे और कुछ देर और भुने.. बारिक करे हुए टमाटर मिला दे और 5 मिनट भुने.. गरम मसाला मिलाए और थोड़ा सा पानी मिलाए... कवर कर दे और 2 सिटी आने तक पकाए.. हरे धनिए से गार्निश करे sanaz_swad
🍲आलू गाजर कोरमा
सामग्री- 2 आलू
1 गाजर
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
हिंग
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
नमक
1 /2 चम्मच धनिया पाउडर
4 हरी मिर्च
2 टमाटर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला या किचन किंग मसाला
हरी धनिया
रेसिपी - 2 आलू को लम्बा काट ले .गाजर को धो कर बारीक काट लें. तेल गरम कर के आलू और फ्राई कर ले. कड़ाई में एक चम्मच तेल गरम करे और जीरा और हिंग का तड़का लगाए. अदरक लहसुन का पेस्ट और गाजर डाल के पकाए और हल्दी, धनिया पाउडर डाल के हरी मिर्च और 2 टमाटर का पेस्ट डाल के पकाए और तेल ऊपर आने पर लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दे और आलू भी मिला दे. 1/2 कप पानी डाल के पकाए और गरम मसाला और हरा धनिया डाले और सर्व करे. Sanaz_swad
🍲मसालेदार आलू बेंगन 🍲
सामग्री -
2 आलू
2 बेंगन
1 प्याज
1 टमाटर
2 हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 साबूत सुखी लाल मिर्च
1/4 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच राई
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वाद के अनुसार
हींग
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच पावभाजी मसाला
विधि -
आलू ,प्याज को छील कर काट लेI बेंगन, प्याज, मिर्च और टमाटर को भी काट लेेI कुकर में 2 चम्मच तेल गरम करेI हींग, राई, साबुत लाल मिर्च, जीरा डालेI प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट मिलाए और पकने देI आलू , बेंगन डाले और कुछ देर भुनेI सभी सूखे मसाले डाल कर टमाटर डालें और पकाएँ। तेल ऊपर आने दे और 1 कप पानी डालेंI कुकर का ढक्कन लगा दे और मध्यम आंच पर 2 सिटी आने तक पकाएँ। हरे धनिये से गार्निश करें। आलू बेंगन तैयारI Sanaz_swad
🍲चटपटी मसालेदार - आलू गोभी 😋💦
सामग्री- 2 आलू
1 फूलगोभी
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
हिंग
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
नमक
1 /2 चम्मच धनिया पाउडर
4 हरी मिर्च
2 टमाटर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला या किचन किंग मसाला
हरी धनिया
रेसिपी - 2 आलू को लम्बा काट ले .गोभी को धो कर बड़ा बड़ा काट ले. तेल गरम कर के आलू और गोभी फ्राई कर ले. कड़ाई में एक चम्मच तेल गरम करे और जीरा और हिंग का तड़का लगाए. अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के पकाए और हल्दी, धनिया पाउडर डाल के हरी मिर्च और 2 टमाटर का पेस्ट डाल के पकाए और तेल ऊपर आने पर लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दे और आलू गोभी भी मिला दे. 1/2 कप पानी डाल के पकाए और गरम मसाला और हरा धनिया डाले और सर्व करे. Sanaz_swad
🍲मेथी मटर मलाई
व्हाइट ग्रेवी में बनी क्रीमी मेथी मटर मलाई
सामग्री -
1 कप हरी मेथी
1 कप उबलें मटर
2 प्याज
अदरक
1/2 कप काजू
1/2 कप ताजा क्रीम
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
नमक
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 कप दूध
विधि - मेथी को 5 मिनट उबाल ले और पानी अलग कर दे.. प्याज, काजू ,अदरक को पानी में 5 मिनट उबालें और पानी निकाल के पेस्ट बना ले। कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करे और प्याज और काजू का पेस्ट डाल के पकाए. तेल ऊपर आने पर मटर और मेथी मिलाए और नमक मिला दे. कुछ देर पकाए और गरम मसाला और धनिया पाउडर मिला दे. 1 कप दूध मिलायें और 10 मिनिट और पकायें..क्रीम मिलायें और 5 मिनिट और पकायें... हरे धनिये से गार्निश करें.तैयार
19/05/2026
शाम की भूख लिये स्नैक्स
🥗चटपटी पालक पत्ता , पापड़ी चाट 🥰
पालक की चाट
सामग्री -
8-10 पालक के ताजे पत्ते
2 टेबल स्पून बेसन
नमक
अजवाइन
फ्राई के लिए तेल
1 कटा हुआ टमाटर
1 कटा हुआ प्याज
2 कटी हुई हरी मिर्च
2 टेबल स्पून दही
1 टेबल स्पून इमली की चटनी
सेव
हरा धनिया
चाट मसाला
लाल मिर्च पाउडर
भुना जीरा पाउडर
रेसिपी - कटोरी में बेसन, नमक , अजवाइन का पतला घोल बना ले.. तेल गरम करे और पालक के पत्ते बेसन में डिप कर के पकौड़े बना ले.. एक प्लेट में पालक के पकौड़े रखे। ऊपर दही, प्याज़, हरी मिर्ची, इमली की चटनी, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर डाले.. हरा धनिया, सेव, अनार चुकंदर से गार्निश करें.. तैयार है पालक चाटI sanaz_swad
🧋कोल्ड कॉफ़ी आइसक्रीम के साथ 🧋
सामग्री -
1 कप दूध
1 -2 चम्मच चीनी
4-5 बर्फ के टुकड़े
1/2 चम्मच कॉफी पाउडर
आइसक्रीम
रेसिपी -
दूध, कॉफी पाउडर, बर्फ और चीनी को मिक्सर में ब्लेंड कर लें और ग्लास में सर्व करते समय कॉफी के ऊपर आइसक्रीम डालें।तैयार कोल्ड कॉफ़ीI sanaz_swad
🧆पारंपरिक राजस्थानी - मीठी पपड़ी 😋
सामग्री -
2 कप गेंहू का आटा
1 बड़ा चम्मच तिल
1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
1 कप गुड़ / चीनी
देसी घी फ्राई के लिए
विधि - एक कटोरी में आटा, तिल, और 1 बड़ा चम्मच देसी घी डाले और हाथ से अच्छे से मिलायें। एक पैन में 1/2 कप पानी गरम करे I गरम पानी में गुड़/ चीनी डाल कर गलने तक मिलाये। गैलने पर गैस बंद कर दे और ठंडा होने दे। ठंडा होने पर इस मीठे पानी से आटा लगाना है। जितनी जरूरी हो उतना ही पानी मिक्स करे। कड़ा आटा लगाना हैI कवर कर के 15 मिनट रख देI एक कड़ाही में घी गरम करे। आटे को हाथ से अच्छे से एक बार फिर से मिक्स करें और छोटी -छोटी पपड़ी बेल लेI घी गरम होने पर कुछ पीस डाले। ज्यादा पीस एक साथ फ्राई के लिये नहीं डाले। कुछ देर ऐसे ही फ्राई होने दे। चम्मच ना लगायेI आधा फ्राई हो जाए तो हल्के हाथ से चम्मच की मदद से पलट दे और ऐसे ही कुछ देर में पलट- पलट के गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर ले। ठंडा होने के बाद पपड़ी खाने के लिए तैयार है। एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करेI 2- 3 महीने तक स्टोर कर के रख सकते हैंI Sanaz_swad
🥗FRUIT CHAAT
पसंद के फ्रूट काटे और चाट मसाला डाल के सर्व करेI 🍉🍇🍊🥭🍍🍌🍎🍏🍐
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
JP NAGAR, Sec/8
Udaipur
313001