Safe Future Solutions
29/01/2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 जनवरी को 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। उनमें से एक बेंगलुरु के 8 वर्षीय ऋषि शिव प्रसन्ना भी थे।
ऋषि का आईक्यू लेवल 180 है जो साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन के आईक्यू लेवल (160) से भी ज्यादा है। प्रसन्ना मेन्सा इंटरनेशनल के सबसे कम उम्र के सदस्यों में से एक हैं, जो दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे प्रतिष्ठित हाई-आईक्यू सोसाइटी है। वह 4 साल और 5 महीने की उम्र में मेन्सा इंटरनेशनल में शामिल हो गए थे। प्रसन्ना सबसे कम उम्र के Google सर्टिफाइड Android डेवलपर्स की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने बच्चों के लिए "आईक्यू टेस्ट ऐप", "दुनिया के देश" और "सीएचबी", ये तीन ऐप बनाए हैं। इतना ही नहीं पांच साल की उम्र में ही, प्रसन्ना ने जेके राउलिंग की पूरी हैरी पॉटर सीरीज पढ़ डाली। इनकी अद्भुत प्रतिभा ने हर किसी को दंग कर दिया है, उम्मीद यही है कि आने वाले समय में भी ऋषि देश का नाम ऐसे ही ऊंचा करते रहेंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Thane
400608