Ghanshyam Kumar

Ghanshyam Kumar

Share

Photos from Ghanshyam Kumar's post 15/06/2026

- :प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर:-
बिहार सरकार का जन कल्याण अभियान.
राज्य के सभी 534 प्रखंडों में 16 17 एवं 18 जून 2026 को होगा आयोजित। इसी क्रम में प्रखंड सरायगढ़ भपटियाही कार्यालय के प्रखंड परिसर में आयोजित होगा।
शिविर का उद्देश्य:-
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन निबंध सत्यापन एवं ई केवाईसी जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना शिविर में शामिल प्रमुख योजनाएं।

Photos from Ghanshyam Kumar's post 11/06/2026

मेरी प्यारी भांजी "अन्वीका भारती" सदा इसी तरह मुस्कराते रहो।

Photos from Ghanshyam Kumar's post 10/06/2026

सिमराही बाजार में लगे मीना बाजार का लुफ्त उठाते हुए। Supaul :: सुपौल

09/06/2026

सुपौल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानाध्यक्षों का हुआ तबादला

सुपौल। जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला पदाधिकारी के आदेश के तहत कई पुलिस निरीक्षकों (पु.नि.) का तबादला कर उन्हें नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अनुसूचित जनजाति थाना के थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी को भपटियाही थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस कार्यालय में पदस्थापित किशोर कुमार को पिपरा थाना तथा संजय दास को वीरपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार पुलिस केंद्र, सुपौल में कार्यरत अनिरुद्ध कुमार को भीमपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। भपटियाही थाना के थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दूबे, पिपरा थाना के राजेश कुमार झा, वीरपुर थाना के राज किशोर मंडल तथा भीमपुर थाना के मिथिलेश कुमार पाण्डेय को पुलिस केंद्र, सुपौल स्थानांतरित किया गया है।

जिलादेश में कहा गया है कि सभी नवपदस्थापित पदाधिकारी शीघ्र अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। यह तबादला अपराध नियंत्रण और जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

डिस्क्लेमर: यह खबर जारी जिलादेश संख्या 602/2026 में उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक आदेश में किसी प्रकार के संशोधन या बदलाव की स्थिति में विवरण परिवर्तित हो सकता है।

Samrat Choudhary District Administration Supaul Nitish Kumar

25/01/2026

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Supaul?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Supaul