Knipss Computer Centre
29/04/2025
के.एन.आई.पी.एस.एस., महाविद्यालय सुलतानपुर के कम्प्यूटर सेंटर, फरीदीपुर परिसर में संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज दिनांक 29/04/2025 को सेमिनार का आयोजन डॉ. शिव बहादुर तिवारी, विभागाध्यक्ष, विधि संकाय की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री फैज़ी अख्तर, प्रवक्ता कंप्यूटर सेंटर, एवं श्री आज़ाद अहमद खान, इंचार्ज कंप्यूटर सेंटर, भी उपस्थित रहे ।
सेमिनार का शुभारम्भ करते हुए डॉ. शिव बहादुर तिवारी जी ने कहा की मानव की प्रवृति खोज करने की है और इसी प्रवत्ति ने तकनीक के विकास को आगे बढ़ाया है - हाथ से लिखने से ले कर टाइपराइटर तक और कंप्यूटर से ले कर ए० आई० तक मानव पंहुचा है | कंप्यूटर तकनीकी का बुनियादी ज्ञान एवं कौशल हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि कंप्यूटर की क्षमता का उपयोग हमारे दैनिक जीवन की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए किया जा रहा है । उन्होंने छात्रों का आह्वाहन किया की वे अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिए कंप्यूटर सिस्टम और उससे जुड़े संसाधनों का उपयोग करे और अपने अपने क्षेत्र में अपना एवं अपने अभिभावकों के साथ अपने शिक्षको एवं संस्थान का मान बढ़ायें ।
08/01/2024
उत्तर प्रदेश को डिजिटल रूप से सक्रिय बनाने हेतु तथा उत्तर प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न वर्गों के छात्रों को टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरित करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत उच्च/उच्चतर शिक्षण संस्थाओं-स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामैडिकल तथा नर्सिंग आदि विभिन्न शिक्षण/प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है | इसी क्रम में UPRTOU के छात्रों को भी स्मार्ट फोन वितरित करने का कार्यक्रम ६ जनवरी २०२४ को किया गया KNIPSS Sultanpur KNGI Sultanpur U.P.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
KVK CAMPUS OPP. KNI
Sultanpur
228118