INR
टैलेंट... क्या कहेंगे आप? कैमरे की नजर से...
गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा!! । HINDI NEWS । न्यूज़ IN
सुल्तानपुर में 75 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।गणतंत्र दिवस पर आज जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने कलेक्ट्रेट एवं पुलिस लाइन ग्राउंड में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। करौंदिया स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के साथ परेड की सलामी ली। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत की संप्रभुता,एकता एवं अखंडता के लिए संकल्प एवं संविधान का पालन करने के प्रति शपथ दिलाई। वहीं उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को अपने संबोधन के माध्यम से लोगों को अवगत कराया।इस मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति का प्रतीक कबूतरों को आसमान में छोड़ा। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों,अधिकारियों,कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित भी किया ।उन्होंने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। । HINDI NEWS । न्यूज़ IN
क्या है बालरामायणम् ? । HINDI NEWS । न्यूज़ IN
अयोध्याधाम के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रोटरी क्लब सुल्तानपुर द्वारा हमारे अंतःकरण में बसे भगवान श्रीराम व माता जानकी का परिचय अपनी नवल पीढ़ी से कराने को लेकर नौनिहालों द्वारा रामायण की नाट्य प्रस्तुति बालरामायणम् का आयोजन 20 जनवरी दिन शनिवार को अपराह्न ढाई बजे नगर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में होगा।
प्रभु श्रीराम की भक्ति से सराबोर कार्यक्रम बालरामायणम् में सनबीम सुल्तानपुर के बालकलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति राधारानी की छात्राओं द्वारा राममय सांस्कृतिक प्रस्तुति व सुविख्यात भजन गायक धर्मेद्र पांडेय द्वारा भक्ति भजन प्रस्तुत किया जाएगा!! । HINDI NEWS । न्यूज़ IN
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
55/1, MANDI SAMITI Road, GORABARIK
Sultanpur
228001