Varun official
20/12/2025
🇮🇳 T20 World Cup 2026: भारतीय टीम का बड़ा फैसला — शुबमन गिल बाहर, रिंकू और ईशान की दमदार वापसी 🔥🏏
भारतीय क्रिकेट में T20 World Cup 2026 से पहले एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। टीम इंडिया की घोषित 15 सदस्यीय स्क्वॉड में उपकप्तान शुबमन गिल को बाहर रखा गया है, जबकि रिंकू सिंह और ईशान किशन की जोरदार वापसी हुई है।
टीम की कमान इस बार भी सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी और अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।
❌ शुबमन गिल क्यों हुए बाहर?
चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के अनुसार, यह फैसला फॉर्म नहीं बल्कि टीम कॉम्बिनेशन के आधार पर लिया गया है।
टीम मैनेजमेंट चाहता था कि ओपनिंग में एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ हो, जिससे प्लेइंग XI में ज़्यादा विकल्प मिल सकें।
“15 खिलाड़ियों में किसी न किसी को बाहर होना ही था, और इस बार यह शुबमन गिल हैं,” – अजीत अगरकर
हालांकि आंकड़े भी गिल के पक्ष में नहीं रहे:
15 T20I पारियों में कोई अर्धशतक नहीं
291 रन, स्ट्राइक रेट 137.26
🔁 ईशान किशन और रिंकू सिंह की धमाकेदार वापसी
ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 517 रन बनाकर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता
रिंकू सिंह अपनी फिनिशिंग क्षमता के कारण एक बार फिर टीम में शामिल किए गए
इस बदलाव का नुकसान जितेश शर्मा को उठाना पड़ा, जिन्हें हालिया सीरीज में लगातार मौके मिल रहे थे।
⚡ टीम इंडिया की ताकत
🧠 मिडिल ऑर्डर: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह
💪 ऑलराउंडर्स: हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर
🎯 गेंदबाज़ी आक्रमण: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
🌀 स्पिन डिपार्टमेंट: कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
यह वही टीम होगी जो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज़ भी खेलेगी।
📝 भारत की T20 World Cup 2026 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)
⭐📌🏆🏆
यह चयन साफ दिखाता है कि टीम इंडिया अब नाम से नहीं, रणनीति से चलेगी। विकेटकीपर-ओपनर का प्रयोग, गहराई वाला मिडिल ऑर्डर और बहुआयामी गेंदबाज़ी — ये सब भारत को T20 World Cup 2026 का प्रबल दावेदार बनाते हैं।
06/12/2025
🇮🇳 IND vs SA – Non-Stop विराट, चमके यशस्वी, भारत ने 9 विकेट से फतह कर सीरीज़ जीती 2-1
विशाखापट्टनम, 6 दिसंबर 2025
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और निर्णायक वनडे में 9 विकेट से रौंदकर शानदार अंदाज़ में सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। यह जीत सिर्फ जीत नहीं थी—यह भारतीय बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों की संयुक्त महारथ का प्रदर्शन था।
🔥 पहले गेंदबाज़ी में कमाल – कुलदीप + प्रसिद्ध का तूफ़ान
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारने के बाद 270 रन तो बनाए, पर स्कोरबोर्ड का असली सच भारतीय गेंदबाज़ों की पकड़ थी।
कुलदीप यादव – 4/41
प्रसिद्ध कृष्णा – 4/66
कुलदीप ने सूखी गेंद से जादुई स्पेल डालते हुए मिडिल ऑर्डर उधेड़ दिया। प्रसिद्ध ने शुरुआती मार के बाद जोरदार वापसी करते हुए डि कॉक (106) और ब्रेट्ज़के जैसे अहम विकेट उखाड़े।
डि कॉक का शतक बेहतरीन था, लेकिन टीम को बड़ी पारी की तरफ खींच नहीं पाया।
🚀 भारत की चेज़ – रोहित की रफ्तार, यशस्वी का पहला ODI शतक, विराट का क्लासिक फिनिश
271 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुरुआत से ही मैच अपनी मुट्ठी में रख लिया।
⭐ यशस्वी जायसवाल – 116 (पहला ODI शतक!)* POTM
नई जिम्मेदारी, नया फॉर्मेट—और यशस्वी ने दिखा दिया कि वह क्यों भारत की अगली पीढ़ी का सबसे बड़ा सितारा हैं।
धीमी शुरुआत के बाद झटपट गियर बदलते हुए 36 गेंदों में 50 से 100 पहुँचे।
⭐ रोहित शर्मा – 75 रन
कप्तान नहीं… लेकिन कमान रोहित ने ही संभाली। शुरुआती मूवमेंट वाली गेंदों को काबू में रखते हुए यशस्वी को सेट होने का मौका दिया।
उनका पुल शॉट? हमेशा की तरह—क्लासिक हिटमैन!
⭐ विराट कोहली – 65(45)* man of the series
विराट के बल्ले ने फिर बताया कि फॉर्म क्या होता है और लेवल क्या होता है।
शॉट सेलेक्शन, टेम्पो और नए एग्रेसिव गियर में उन्होंने मैच को स्टाइल से फिनिश किया।
इस सीरीज़ में उन्होंने सबसे ज़्यादा छक्के लगाए—यह साफ है कि कोहली एक और विकास से गुजर रहे हैं।
🏆 मैच का परिणाम
दक्षिण अफ्रीका – 270 ऑल आउट
भारत – 271/1 (39.5 ओवर में)
भारत 9 विकेट से विजेता, सीरीज़ 2-1
🔍 इस जीत में भारत की खास बातें
21 मैचों बाद टॉस जीतने के बाद भारत ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया।
गेंदबाज़ों ने SA को 350 की रफ्तार पर जाते-जाते 270 पर रोक दिया।
यशस्वी, रोहित, और विराट—तीनों ने इस चेज़ को कला बना दिया।
कुलदीप ने फिर साबित किया कि वह दुनिया के टॉप स्पिनर्स में क्यों गिने जाते हैं।
*tRana
06/12/2025
🇳🇿 न्यूज़ीलैंड vs वेस्टइंडीज – पहला टेस्ट (क्राइस्टचर्च)
🔥 जस्टिन ग्रीव्स (202) और केमर रोच (58) ने रचा इतिहास!**
वेस्टइंडीज ने चौथी पारी में 531 रन के विशाल लक्ष्य के सामने अद्भुत जुझारूपन दिखाते हुए 163.3 ओवर बैटिंग कर मैच को ड्रॉ कराया।
यह 95 सालों में WI की सबसे लंबी चौथी पारी रही!
🧱 ग्रीव्स ने 388 गेंदों पर नाबाद 202 रन बनाकर करियर की सबसे ऐतिहासिक पारी खेली।
💪 रोच ने 233 गेंदों पर 58* रन बनाकर याद दिलाया कि टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ कौशल नहीं—हिम्मत, धैर्य और जज़्बा भी चाहिए।
🫡 शाई होप (140) की शतकीय पारी ने भी टीम को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई।
न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने पूरी मेहनत की, पर ग्रीव्स–रोच की दीवार को तोड़ नहीं पाए।
आज टेस्ट क्रिकेट ने फिर साबित किया कि ये खेल भावनाओं, धैर्य और क्लास का संगम है।
🏏 न्यूज़ीलैंड की बैटिंग – मज़बूत प्रदर्शन
पहली पारी — 231 रन
• केन विलियमसन – 52
• माइकल ब्रेसवेल – 47
• सेवाेल्स – 2/44
• केमर रोच – 2/47
दूसरी पारी — 466/8 (डिक्लेयर)
• रचिन रविंद्र – शानदार 176
• टॉम लैथम – बेहतरीन 145
• केमर रोच – 5/78 (फाइव-फोर)
NZ ने मजबूत टोटल खड़ा किया, लेकिन WI की जुझारू बल्लेबाज़ी पूरी दुनिया को हैरान कर गई।
17/11/2025
🇮🇳 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – पहला टेस्ट मैच: तीसरे दिन ही खत्म, दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत
टेस्ट क्रिकेट में हौसला, तकनीक और ज़ज़्बे का असली सबक
दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच को सिर्फ तीसरे दिन ही समाप्त करते हुए भारत को करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम मात्र 93 रन पर ऑल आउट हो गई, और यह मैच कई मायनों में यादगार—और भारतीय टीम के लिए सबक—बना।
🟢 टेंबा बावुमा का अटूट साहस – 54 रन का जवाब, आलोचनाओं पर करारा तमाचा*
कप्तान टेंबा बावुमा ने इस मैच में वह कर दिखाया जिसकी उनसे उम्मीद कम ही लोग करते हैं।
भारतीय गेंदबाज़ों—खासतौर पर जसप्रीत बुमराह—की तेज़ रफ्तार और बाउंसरों ने उन्हें खूब परेशान किया, यहाँ तक कि भारतीय खिलाड़ियों के "बोना" जैसे कटाक्ष भी हुए।
लेकिन बावुमा ने मैदान पर ही जवाब दिया—
➡ हिम्मत से
➡ तकनीक से
➡ और ज़ज़्बे से
उनकी नॉट आउट 54 रन की पारी सिर्फ रन नहीं थी, बल्कि यह संदेश थी कि क्रिकेट सिर्फ "कद-काठी" का खेल नहीं, बल्कि हौसले, मानसिक मजबूती और तकनीक का खेल है।
उन्होंने साबित कर दिया कि
“क्रिकेट शरीर की ताकत नहीं, खेल की समझ, धैर्य और आत्मविश्वास का खेल है।”
⚡⚡⚡⚡
🔵 भारत की बल्लेबाज़ी: गिरते विकेट, बिगड़ता आत्मविश्वास
भारतीय टीम की दूसरी पारी भारतीय प्रशंसकों के लिए सदमे से कम नहीं थी।
तेज़, टार्गेटेड और अनुशासित अफ्रीकी गेंदबाज़ी के सामने भारतीय बल्लेबाज़ लाइन-लेंथ पर ही संघर्ष करते दिखाई दिए।
🚨 तीन मुख्य कारण:
1. असमान उछाल पर असफल तकनीक
2. तेज़ गेंदबाज़ों को पढ़ने में चूक
3. जीत की जल्दी में धैर्य का टूटना
🟠 दक्षिण अफ्रीका – जीत का असली ब्लूप्रिंट
दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में दिखाया कि कैसे
परिस्थितियों का उपयोग व गेंदबाज़ी की सटीक योजना और कप्तान की प्रेरणादायक पारी किसी भी बड़ी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती है।
मार्को यानसेन, साइमन हार्मर की गेंदबाज़ी ने भारतीय बल्लेबाज़ी को भीतर तक हिला दिया।
🔴 भारतीय गेंदबाज़ों की मेहनत—पर बैटिंग ने साथ नहीं दिया
जसप्रीत बुमराह और जडेजा ने लगातार विकेट लेकर भारत को मैच में बनाए रखने की कोशिश की।
लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों का बड़े स्कोर ना बनाना हार का सबसे बड़ा कारण बन गया है ।
🌟 मैच का सार
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी रणनीति, धैर्य और कौशल से मैच पर पैनी पकड़ बनाई।
बावुमा की कप्तानी और बल्लेबाज़ी इस टेस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण रही।
भारत की बल्लेबाज़ी ने निराश किया; गेंदबाज़ी लड़खड़ाती बैटिंग को नहीं संभाल सकी।
🌟🌟🌟🌟🌟🌟
इस मैच ने फिर साबित किया कि
✔ क्रिकेट मांसपेशियों का नहीं, तकनीक का खेल है
✔ कद-काठी नहीं, साहस और रणनीति मायने रखते हैं
✔ शब्दों का नहीं, प्रदर्शन का जवाब मैदान पर दिया जाता है
टेंबा बावुमा ने यह दिखा दिया कि ऊँचाई से नहीं, हौंसले की ऊँचाई से खिलाड़ी महान बनता है।
भारत को अब अगले मैच में नई ऊर्जा, नई रणनीति और नई मानसिकता के साथ उतरना होगा।
06/11/2025
🇮🇳 इंडिया-ए vs साउथ अफ्रीका-ए – दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट (बेंगलुरु) : पहला दिन रिपोर्ट
🗓️ 6 नवंबर 2025, बेंगलुरु
📊 पहला दिन 👇👇
इंडिया-ए ने पहले दिन 255 रन बनाकर ऑल-आउट की पारी खेली।
टीम एक समय 59/4 के संकट में फँसी हुई थी, लेकिन ध्रुव जुरेल ने शानदार नाबाद शतक (132)* जड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।
⚡⚡⚡⚡👌👇
खराब शुरुआत:
शुरुआती चार विकेट जल्दी गिरने से भारत-ए की पारी लड़खड़ा गई थी।
ओपनर्स और टॉप ऑर्डर विफल रहे — कोई भी बल्लेबाज़ 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
🔥💪🏏 ध्रुव जुरेल की ‘वीर’ पारी: 💯💯
जब टीम मुश्किल में थी, जुरेल एक दीवार बनकर डटे रहे।
उनका यह शतक ना सिर्फ़ तकनीकी उत्कृष्टता बल्कि बेहतरीन मानसिक मजबूती का भी संकेत है।
यह पारी आने वाले सालों में भारत के लिए उनकी अहमियत को मजबूत करती है।
टीम का बाकी योगदान:
निचला क्रम भी जुरेल का साथ देने में असफल रहा।
दक्षिण अफ्रीका-ए के गेंदबाज़ों ने कसी हुई गेंदबाज़ी की और नियमित अंतराल पर विकेट झटके।
🎯 आगे की राह – क्या है चुनौती?
इंडिया-ए को दूसरी पारी में सामूहिक योगदान की जरूरत होगी — सिर्फ़ एक खिलाड़ी पर निर्भर रहना ठीक नहीं।
साउथ अफ्रीका-ए अगर 255 तक आसानी से पहुँच गई, तो भारत ए के लिये स्थित थोड़ी गंभीर हो जाएगी ।
गेंदबाज़ी में मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाशदीप की भूमिका अब बेहद अहम हो जाती है।
पिच में बाउंस और टर्न आने की संभावना है ।
06/11/2025
🌟 ऑकलैंड का रोमांचक मुकाबला: न्यूज़ीलैंड की 3 रन से जीत! 🌟
🇳🇿 NZ vs 🇯🇲 WI – दूसरा T20I
🏏 न्यूज़ीलैंड ने पहले खेलते हुए बनाए 207/5
🏏 वेस्टइंडीज ने जी-जान लगाई, पर रुके 204/8 पर!
⚡ ये मैच एकदम हाई-वोल्टेज था – रन बरसे, चौके-छक्के गूंजे और आख़िरी गेंद तक रोमांच बना रहा।
लेकिन अंत में जीत का जश्न कीवीज़ के नाम रहा! 🎉
🏏⚡👇👇
वेस्टइंडीज़ को डेथ ओवरों में बेहतर प्लानिंग की ज़रूरत
न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी मज़बूत, पर गेंदबाज़ी में सुधार की गुंजाइश
🔥 अगला मैच और भी ज़बरदस्त होने वाला है – किसका पलड़ा रहेगा भारी ?
आपकी राय क्या है? कमेंट में बताएं 👇
06/11/2025
🇮🇳 भारत ने ऑस्ट्रेलिया को गोल्ड कोस्ट में हराया – सीरीज़ में 2-1 की बढ़त! 🇮🇳
चौथा T20I | गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया
गोल्ड कोस्ट के मैदान ने एक बार फिर साबित किया कि क्रिकेट सिर्फ बल्लेबाज़ों का खेल नहीं, बल्कि गेंदबाज़ों की कला और सामरिक समझ भी मैच को पलट सकती है। भारत ने 167/8 का साधारण सा स्कोर खड़ा किया, लेकिन शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 119 पर समेटकर मैच 48 रनों से जीत लिया।
🏏👉📌 मैच का सारांश
भारत: 167/8
शुभमन गिल: 46
अभिषेक शर्मा : 28
अक्षर पटेल: 21*
ऑस्ट्रेलिया: 119 ऑल आउट
वाशिंगटन सुंदर: 3/3
अक्षर पटेल: 2/20
शिवम दूबे : 2/20
भारत की जीत से 5 मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है।
👇📌📌👇
भारत ने टॉस गंवाया लेकिन रणनीति जीती। 167 रन शायद अच्छा स्कोर न लगे, लेकिन विकेट की धीमी प्रकृति और गेंदबाज़ी में विविधता ने ऑस्ट्रेलिया को उलझाकर रख दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने तेज़ शुरुआत करते हुए 67/1 रन बनाए थे, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने 9 विकेट सिर्फ 52 रन में चटका कर खेल पलट दिया।
वाशिंगटन सुंदर ने सिर्फ 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए – उनका जादुई स्पेल मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।
अक्षर पटेल ने भी कसी हुई गेंदबाज़ी से दबाव बनाये रखा।
बल्लेबाज़ी में शुभमन गिल की 46 रन की पारी ने भारत को स्थिरता दी।
ये मैच साबित करता है कि "अच्छा टोटल" उतना ज़रूरी नहीं होता, जितनी ज़रूरी गेंदबाज़ी और फील्डिंग की सटीकता होती है।
🎯 आगे क्या?
भारत अब सीरीज़ में 2-1 से आगे है — अगला मुकाबला निर्णायक होगा।
ऑस्ट्रेलिया दबाव में है, जबकि भारत मजबुत स्थिति में।
बल्लेबाज़ी में निरंतरता की ज़रूरत होगी, क्योंकि अगला मैच सीरीज़ का भविष्य तय करेगा।
02/11/2025
🇮🇳 इतिहास रचा भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने!
🇮🇳🏏🏏🏆🏆🏆🏆🏏🏏⚡⚡👇
2025 महिला विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों से विजय ।।।
👉 नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में रविवार को इतिहास रच दिया गया — भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं थी, बल्कि उन 20 वर्षों के संघर्ष, मेहनत और सपनों की कहानी थी जो अब सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है।
🏏 फाइनल मैच का स्कोरकार्ड
भारत – 298/7 (50 ओवर)
दक्षिण अफ्रीका – 246 (47.3 ओवर)
भारत ने 52 रनों से जीत दर्ज की
🌟 मैच का मुख्य आकर्षण
टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता और पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने उनकी रणनीति को ध्वस्त कर दिया।
🌟💪 शैफाली वर्मा ने बेहतरीन लय में बल्लेबाज़ी करते हुए 87 रन बनाए और पावरप्ले में ही मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।
🌟💪 दीप्ति शर्मा ने अपने करियर का 9वां वर्ल्ड कप अर्धशतक जमाया और टीम को स्थिरता दी।
अंत में रिचा घोष के तेज़तर्रार 34 रन ने स्कोर को 298 तक पहुंचा दिया।
भारतीय बल्लेबाज़ों ने हर परिस्थिति में धैर्य दिखाया — जहां जरूरत थी, वहाँ रन बनाए, और जहां दबाव था, वहाँ संयम से खेला।
🎯 भारतीय गेंदबाज़ों का कमाल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआत में अच्छी दिखी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ से खेल को अपने नियंत्रण में रखा।
🇮🇳🏏🏏 मध्य ओवरों मे शैफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर मैच को भारत की तरफ मोड़ा । बाकी का काम दीप्ति शर्मा के पंजे ने पुरा किया । श्रीचरणी ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की ।
👉 दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लॉरा वॉल्वार्ट ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं।
---
🧠 हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दिखा क्लास और संयम
फाइनल मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रणनीति, संयम और आत्मविश्वास का बेहतरीन मिश्रण दिखाया।
मैदान पर उनके फैसले सटीक रहे — कब बॉलर बदलना है, कब फील्ड सेट करनी है, और कब आक्रामक होना है — हर कदम योजनाबद्ध था।
🏆 ऐतिहासिक उपलब्धियाँ
🇮🇳 भारत ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप खिताब जीता।
🏏 शैफाली वर्मा बनीं “प्लेयर ऑफ द मैच”।
🌸 दीप्ति शर्मा को मिला “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का सम्मान।
💪 भारत ने 2005 और 2017 में फाइनल हारने के बाद 2025 में खिताब जीतकर अधूरी कहानी पूरी की।
⚡⚡📌🎯🎯
स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक और देशभर के करोड़ों भारतीयों की आंखों में खुशी के आँसू थे।
यह जीत हर उस लड़की के सपने का प्रतीक है जो बल्ला या गेंद हाथ में लेकर देश के लिए खेलने का ख्वाब देखती है।
⚡⚡👇🇮🇳🇮🇳
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने साहस, एकजुटता और जुनून से वह मुकाम हासिल किया है, जो अब तक अधूरा था।
यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं — यह नई शुरुआत है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी कि “सपने सच होते हैं, अगर दिल से खेले जाएं।”
30/10/2025
🇮🇳 भारतीय🏏🏏 महिला टीम ने रचा इतिहास! 🏏🏏🔥🔥🔥
🌟 ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया 💪🏆
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने कर दिखाया वो कारनामा, जिसका इंतजार पूरे देश को था!
दुनिया की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया को एक रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराकर भारत ने फाइनल में धमाकेदार प्रवेश कर लिया।
यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है। ✨🇮🇳
🏏 ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड स्कोर भी नहीं बचा सका मुकाबला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया।
फीबी लिचफील्ड (119 रन), एलिस पेरी (77 रन) और एश्ले गार्डनर (63 रन) की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 338 रन बनाए — जो महिला वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा! 🔥
भारतीय गेंदबाज़ों में
🎯 दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट,
जबकि राधा यादव, क्रांति गौड़, और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
💥 हरमन-जेमिमा की ऐतिहासिक साझेदारी बनी भारत की जीत की कुंजी
339 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत साधारण रही, लेकिन फिर मैदान पर शुरू हुआ जादू!
कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (127 रन) ने तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। 🏏🔥
अन्य बल्लेबाज़ों का योगदान भी अहम रहा —
दीप्ति शर्मा: 24 रन
रिचा घोष: 26 रन
अमनजोत कौर: 15 रन
⚡⚡ अंतिम ओवरों में टीम इंडिया ने धैर्य, जज्बे और आत्मविश्वास के साथ इतिहास रच दिया।
339 रन का लक्ष्य पार करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी और फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। 🇮🇳✨
🎉 जश्न का माहौल — जेमिमा बनीं ‘हीरो ऑफ़ इंडिया’
ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर हराना आसान नहीं था,लेकिन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी, जेमिमा की क्लासिक बल्लेबाज़ी,और पूरी टीम की एकजुटता ने यह असंभव को संभव कर दिखाया!
8 साल पहले की तरह, इस बार भी हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर भारत को फाइनल तक पहुंचाया। पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है । 💚🎊
⚔️ अब फाइनल में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 🇮🇳🇿🇦
अब अगला पड़ाव — वर्ल्ड कप फाइनल!
भारत का सामना होगा दक्षिण अफ्रीका से, और पूरा देश उम्मीद कर रहा है कि यह टीम इतिहास को सवर्ण अक्षरों में बदल देगी।
हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया है, और अब बस एक कदम बाकी है —
🏆 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत के नाम!
💚🇮🇳
30/10/2025
🏏🏏🏏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 india beat Australia in women's world cup semi-final .....💪🏽🔥🔥🔥🔥🔥🔥
30/10/2025
🌟 पृथ्वी शॉ का धमाका: रणजी ट्रॉफी इतिहास का तीसरा सबसे तेज़ दोहरा शतक, महाराष्ट्र की जीत
महाराष्ट्र के बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने चंडीगढ़ में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में सिर्फ 141 गेंदों में दोहरा शतक (222 रन, 29 चौके, 5 छक्के) ठोककर क्रिकेट जगत को चौंका दिया।
यह रणजी इतिहास का तीसरा सबसे तेज़ दोहरा शतक है — उनसे तेज़ केवल तनमय अग्रवाल (119 गेंदें) और रवि शास्त्री (123 गेंदें) रहे हैं।
शॉ की इस विस्फोटक पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने दूसरी पारी 359/3 घोषित कर विपक्ष को 463 का लक्ष्य दिया,
और 144 रनों से शानदार जीत हासिल की।
मुंबई टीम से बाहर होना, आईपीएल में अनसोल्ड रहना और फिटनेस पर सवाल — इन सबके बाद शॉ की यह पारी उनके करियर के पुनर्जन्म की कहानी कहती है।
उन्होंने कहा —👇
📌 “मैंने अपनी फिटनेस और डाइट पर बहुत काम किया है, और अब इसका असर मैदान पर दिख रहा है।” 📌
⚡⚡
कप्तान अंकित बावने और रुतुराज गायकवाड़ के साथ तालमेल ने उन्हें महाराष्ट्र में नई शुरुआत दी।
अब यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं को एक बार फिर टीम इंडिया की दहलीज़ पर खड़े शॉ की याद दिलाता है।
30/10/2025
🏏👉 महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल: लिचफील्ड-गार्डनर के तूफान ने भारत के सामने रखा 339 का पहाड़ जैसा लक्ष्य 👇👇
डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल रोमांच से भरा हुआ रहा।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 338 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिससे भारतीय टीम के सामने फाइनल का रास्ता अब और कठिन हो गया है।
🌟 लिचफील्ड की पहली विश्व कप शतकीय पारी
ओपनर एलिसा हीली के जल्दी आउट होने के बाद फोएबी लिचफील्ड ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला।
उन्होंने केवल 93 गेंदों में 119 रन ठोके — ये उनकी विश्व कप में पहली शतकीय पारी रही।
उनका साथ निभाया अनुभवी एलीस पेरी ने, जिन्होंने 77 रनों की शानदार और संयमित पारी खेली।
दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं।
⚡ गार्डनर की आतिशी बल्लेबाजी से स्कोर पहुंचा 300 के पार
मध्यक्रम में उतरीं एश्ले गार्डनर ने 63 रनों की तेज़ पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 300 का आंकड़ा पार किया।
हालांकि आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की — अंतिम 16.1 ओवर में 8 विकेट गिराकर ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 118 रन तक सीमित कर दिया।
⚡👉 एन श्री चरनी और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि राधा यादव और अमनजोत कौर ने भी सटीक गेंदबाजी से नियंत्रण बनाए रखा।
🎯 भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य — 339 रन
अब कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम को 339 रन का पीछा करना होगा।
नवी मुंबई की यह पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन दिख रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप और सेमीफाइनल का दबाव भारतीय बल्लेबाजों की असली परीक्षा लेगा।
📊 ऑस्ट्रेलिया की पारी का स्कोरकार्ड
फोएबी लिचफील्ड 119
एलीस पेरी 77 —
एश्ले गार्डनर 63 —
एन श्री चरनी — — 2/49
दीप्ति शर्मा — — 2/73
🏏 अब निगाहें भारत की बल्लेबाजी पर
मैच का अगला चरण भारत की बल्लेबाजी तय करेगी —
क्या “हरमनप्रीत ब्रिगेड” इतिहास रच पाएगी या ऑस्ट्रेलिया एक और फाइनल में प्रवेश कर अपना दबदबा कायम रखेगी?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Solan