Post Himachal

Post Himachal

Share

13/02/2026

गोरखा राइफल के पाइप बैंड ने गणतंत्र दिवस पर रचा नया ऐतिहास
सुबाथू। प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपराओं में एक ओर अध्याय उस समय जुड़ गया, जब सुबाथू 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के पाइप्स व ड्रम बैंड को गणतंत्र दिवस की परेड में सर्वश्रेष्ठ बैंड के सम्मान से नवाजा गया।जिससे पूरे प्रदेश को भारतीय सेना पर गर्व हुआ है। जानकारी के अनुसार परेड में कुल आठ बैंड दलों ने भाग लिया था। जिसमें 14 जीटीसी के सैन्य बैंड ने अपने हुनर व सटीक तालमेल से पांचवीं बार प्रथम श्रेणी का दर्जा हासिल किया है। बता दे कि 14 गोरखा प्रशिक्षण का ऐतिहासिक बैंड अपनी विरासत में डेढ़ शताब्दी का गौरव समेटे हुए हैं। जिसकी स्थापना 1864 में स्कॉटलैंड में लाए गए पाइप बैंड के रूप में की गई थी। जिसे प्रथम व चतुर्थ गोरखा राइफल में शामिल किया गया। जिसके बाद बैंड टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोरखा राइफल का नाम रोशन किया है। 2026 गणतंत्र दिवस पर बैंड टीम के एक जेसीओ ओर अन्य रैंक के 15 सैन्य जवानों ने अपने हुनर से परेड में शामिल सभी अतिथियों का मन मोह कर एक नया खिताब गोरखा राइफल के नाम किया है।

09/02/2026

सुबाथू कन्या स्कूल की अध्यापिका शारदा बनी सेकंड ऑफिसर
सुबाथू। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुबाथू की प्रवक्ता शारदा को सोलन में कर्नल विवेक बत्रा ने सोमवार को दूसरा स्टार लगा कर एन सी सी सेकंड ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया। उनकी पदोन्नति से अब क्षेत्र में खुशी का माहौल है, बता दे कि प्रवक्ता शारदा ने पिछले वर्ष ही ग्वालियर से प्रशिक्षण प्राप्त कर सहायक एनसीसी अधिकारी का पद हासिल किया है। अब एक बार फिर अपनी मेहनत और कर्त्तव्य निष्ठा से शारदा को सोलन में दूसरे सितारे के साथ नियुक्ति प्राप्त हुई हैं, जिससे उक्त विद्यालय की छात्राओं को बहुत लाभ मिलेगा, क्योंकि बहुत समय बाद इस विद्यालय को यह पद मिला है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों तथा विद्यालय प्रधानाचार्य ने बधाई दी है । ओर इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

26/01/2026

गणतंत्र दिवस पर ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने तिरंगा रैली से दिया देशभक्ति का संदेश
सुबाथू। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर सुबाथू के सेना मैदान से 14 GTC के सेना जवानों ने ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा के नेतृत्व में बाईक रैली में तिरंगा फहराते हुए प्रदेशवासियों को देशभक्ति का संदेश दिया। सेना अधिकारियों के अनुसार ये तिरंगा यात्रा सुबाथू सेना मैदान से होते हुए धर्मपुर सोलन होकर सुबाथू सेना मैदान में पहुंचेगी। ठीक सुबह 9 बजे यात्रा रवाना हो चुकी है। जिसका नेतृत्व खुद ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा कर रहे है। वही बाईक रैली के साथ सेना की एम्बुलेंस सहित अन्य सेना वाहन भी रवाना हो चुके है।

17/01/2026

छावनी परिषद सबाथू द्वारा शनिवार को नवनिर्मित फूड स्ट्रीट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा (PCB) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैंटोनमेंट बोर्ड सबाथू, रिद्धी पाल तथा नामित सदस्य रवि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित की गई यह फूड स्ट्रीट छावनी क्षेत्र में अपनी तरह की पहली पहल है, जहां लोग एक ही स्थान पर तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद ले सकेंगे। सुव्यवस्थित ढांचे, स्वच्छता मानकों और आकर्षक लेआउट के साथ तैयार की गई यह फूड स्ट्रीट न केवल खान-पान की सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि स्ट्रीट वेंडिंग को नियोजित एवं नियंत्रित रूप देने में भी सहायक सिद्ध होगी।
फूड स्ट्रीट के उद्घाटन से छावनी क्षेत्र में स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी विशेष लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि छावनी क्षेत्र अपनी स्वच्छता, अनुशासन और सुंदरता के लिए जाना जाता है, और यह नई फूड स्ट्रीट इन विशेषताओं को और सुदृढ़ करेगी।
इस अवसर पर छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी सुश्री रिद्धी पाल ने बताया कि यह फूड स्ट्रीट छावनी परिषद द्वारा बस स्टैंड और आढ़त बाजार क्षेत्र के लिए तैयार किए गए समग्र (कॉम्प्रिहेन्सिव) विकास योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अगले चरण में एक सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) तथा नए बस स्टैंड के निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे छावनी क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में और अधिक सुधार होगा।
यह पहल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी नई गति देगी। छावनी परिषद सबाथू द्वारा की गई यह पहल नागरिक सुविधाओं के विकास, सौंदर्यीकरण तथा आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Solan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Solan