Third Eye Today

Third Eye Today

Share

03/06/2026

शिमला : धामी मिनी सचिवालय के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोग घा*यल

02/06/2026

क्यों हारी कांग्रेस सोलन, धर्मशाला और मंडी नगर निगम, टीमें हुई गठित
हिमाचल कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों में हार के कारणों की जांच के लिए गठित की फैक्ट-फाइंडिंग कमेटियां
शिमला, 2 जून। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा और हार के कारणों का पता लगाने के लिए धर्मशाला, मंडी और सोलन नगर निगमों के लिए अलग-अलग फैक्ट-फाइंडिंग कमेटियों का गठन किया है।
HPCC के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये कमेटियां चुनाव परिणामों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेंगी, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व से संवाद स्थापित करेंगी तथा चुनावी नतीजों को प्रभावित करने वाले कारणों का विश्लेषण करेंगी। कमेटियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपनी होगी।
सोलन नगर निगम के लिए गठित समिति
अमित नंदा (उपाध्यक्ष, HPCC) – संयोजक
चंद्रशेखर शर्मा (महासचिव, HPCC) – सदस्य
यशपाल तनिक (महासचिव, HPCC) – सदस्य
धर्मेंद्र धामी (महासचिव, HPCC) – सदस्य
मंडी नगर निगम के लिए गठित समिति
चेत राम ठाकुर (उपाध्यक्ष, HPCC) – संयोजक
पवन ठाकुर (महासचिव, HPCC) – सदस्य
हरिकृष्ण हिमराल (महासचिव, HPCC) – सदस्य
सत्यजीत नेगी (महासचिव, HPCC) – सदस्य
धर्मशाला नगर निगम के लिए गठित समिति
करण सिंह पठानिया (उपाध्यक्ष, HPCC) – संयोजक
अमित भरमौरी (महासचिव, HPCC) – सदस्य
यशवंत खन्ना (महासचिव, HPCC) – सदस्य
मनमोहन कटोच (महासचिव, HPCC) – सदस्य
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर गठित ये समितियां तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू करेंगी और नगर निगम चुनावों में पार्टी की हार के कारणों का विस्तृत अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

02/06/2026

शिमला में उच्च न्यायलय के अधिवक्ताओ और सरकारी गाड़ी के ड्राइवर के बीच चालान के दौरान बहसबाज़ी

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Solan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Solan