Himshakti Samachar

Himshakti Samachar

Share

23/06/2026

पंजाब नंबर की कार में सवार एक महिला एवं दो पुरुषों के कब्जे से 23.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम द्वारा गुप्त सूत्रों से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर डगशाई लिंक रोड पर स्थित वर्षा शालिका के समीप नियमानुसार नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक पंजाब नंबर की कार को संदेह के आधार पर रोककर विधि अनुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त वाहन में सवार एक महिला एवं दो पुरुषों के कब्जे से 23.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को मौके पर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कब्जे में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आनंद कुमार सिंह पुत्र श्री अभय सिंह निवासी आदर्श कॉलोनी बलोगी मोहाली पंजाब, उम्र 29 वर्ष, इन्दर पाल पुत्र श्री भागीरथ सैनी, निवासी मटौर, जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली), पंजाब, आयु 39 वर्ष, तथा जसबीर कौर पत्नी श्री मंदीप सिंह, निवासी गाँव बड़ी रौनी, डाकघर चकला, जिला रूपनगर, पंजाब, आयु 32 वर्ष, के रूप में हुई। मौके पर उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में प्रयुक्त पंजाब नंबर की कार को भी विधि अनुसार जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन की आपूर्ति का स्रोत क्या था, इसे कहाँ से लाया गया था तथा इसे किस स्थान पर पहुँचाया जाना था। इसके अतिरिक्त इस अवैध मादक पदार्थ तस्करी में किसी अन्य व्यक्ति अथवा गिरोह की संलिप्तता की भी गहन जांच की जा रही है। तीनो आरोपियों को आज, दिनांक 17-06-2026, माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । साथ ही, तीनो आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पूर्व में भी किसी मादक पदार्थ तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं या नहीं। मामले में जाँच जारी है I

23/06/2026

सब्जी मंडी सोलन के निकट NH 5 पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया ,
हजिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि गाड़ी शिमला से सोलन न्यू बस स्टैंड की तरफ जा रही थी. गाड़ी तेज रफ्तार में होने के चलते अचानक सब्जी मंडी के पास बने पुल के पास से नीचे खाई में जा गिरी, हालांकि इसमें दो लोग सवार थे। दोनों ही पूरी तरह से सुरक्षित है।

23/06/2026

पुर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर सोलन में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन

22/06/2026

जब NEET परीक्षा में छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, देंखे क्या हुआ : चम्बा

Want your business to be the top-listed Media Company in Solan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


#2, Sheel Complex, Old Court Road
Solan
173212