Vanshika Mehra
14/06/2026
जब एक बच्चा किताब खरीदने से पहले
अपने माँ-बाप की जेब देखने लगे,
तो समझ जाइए कि महंगाई सिर्फ बाजार में नहीं,
सीधे सपनों पर असर कर रही है।
हर घर की किस्मत एक जैसी नहीं होती,
कुछ माँ-बाप अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए
दिन-रात मेहनत करके भी
सारी किताबें नहीं खरीद पाते।
तभी तो आज एक 9 साल की छोटी सी बच्ची
आँखों में आँसू लेकर आपसे गुहार लगा रही है कि
‘मैम… किताबों के दाम कम करवा दीजिए,
क्योंकि सबके माँ-बाप अमीर नहीं होते…’
उसकी ये छोटी सी बात
सीधे दिल को छू जाती है,
क्योंकि ये सिर्फ एक बच्ची की आवाज़ नहीं,
बल्कि उन लाखों बच्चों का दर्द है
जो पढ़ना तो चाहते हैं,
लेकिन महंगी किताबें उनके सपनों और मजबूरियों के बीच दीवार बन जाती हैं…”
09/06/2026
जय श्री राम 🌹 🌹 🌹
Unveiling History: The 4,500-Year-Old Tunic at the Egyptian Museum"😱🥰😭😊
Treasures
06/06/2026
बदमाशों से अकेले भिड़ी अनीता,नाली में गिरकर भी नहीं छोड़ा बैग, SSP ने किया सम्मानित....see more
एटा की अनीता चौहान ने उस रात सिर्फ अपना बैग नहीं बचाया, बल्कि यह साबित कर दिया कि एक मां की हिम्मत के आगे बड़े से बड़ा डर भी छोटा पड़ जाता है। बच्चे की जरूरी दवाइयों से भरे बैग को बचाने के लिए उन्होंने दो बदमाशों का अकेले डटकर सामना किया। बदमाशों ने उन्हें थप्पड़ मारे, सड़क पर पटक दिया, नाली में गिराया और घसीटा भी, लेकिन अनीता ने हार नहीं मानी।
अंधेरी सड़क पर दर्द और डर के बीच भी अनीता लगातार बदमाशों से भिड़ती रहीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना CCTV और सोशल मीडिया वीडियो के जरिए सामने आई तो हर कोई महिला के साहस को सलाम करने लगा।
अनीता चौहान की इसी बहादुरी को सम्मान देने के लिए एटा के एसएसपी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट किया। सम्मान समारोह में एसएसपी ने कहा कि अनीता जैसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारतीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संकट की घड़ी में घबराने के बजाय सतर्कता, साहस और समझदारी से काम लेना चाहिए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sohna
122103