Pathak's IAS

Pathak's IAS

Share

Photos from MyGovIndia's post 10/09/2023
08/09/2023

अपनी मेहनत और लगन के दम पर अब्दुल जब्बार ने IAS की परीक्षा पास की और सिविल सेवा में आए। अब्दुल को पढ़ाने के लिए पिता ने ना कभी संसाधनों की फ़िक्र की और ना कभी उन्हें किसी चीज़ की कमी होने दी। जब अब्दुल जब्बार के माता-पिता उनसे मिलने अपने सुदूर गाँव से अब्दुल के दफ़्तर पहुँचे, तो इस तरह से उनका सम्मान किया अब्दुल जब्बार ने। बेटे की कुर्सी पर बैठकर माता-पिता को कितना गर्व महसूस हो रहा होगा, इसका अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता।

Photos from Pathak's IAS's post 07/09/2023

पाठक सर को मिला सृजन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

महान स्वतंत्रता सेनानी रामविलास बाबू की पुण्यतिथि पर देशव्यापी पुण्य महापर्व श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

सीवान। गया कलेक्ट्रेट पर बरसती फिरंगियों की गोलियों के बीच यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहरानेवाले महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामविलास बाबू की पुण्यतिथि पर राष्ट्र सृजन अभियान के द्वारा देशव्यापी पुण्य महापर्व कार्यक्रम की श्रृंखला में गुरुवार को तितिरा में शिक्षाविद् सह पाठक आईएएस संस्थान के निदेशक श्री गणेश दत्त पाठक को सृजन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

राष्ट्र सृजन अभियान के महासचिव श्री ललितेश्वर कुमार ने बताया कि श्री पाठक अपने आलेखों और उद्बोधनों से समाज में सकारात्मकता, प्रेरणा और प्रोत्साहन की त्रिवेणी बहा रहे हैं। आज के तकनीकी क्रांति और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवाओं को सटीक मार्गदर्शन देने और उन्हें मोटिवेट करने में उनकी बड़ी भूमिका रहती आई है। उनके समाज के प्रति इसी योगदान को सराहने के लिए श्री पाठक को सृजन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।

पाठक आईएएस संस्थान अपने निदेशक सर को यह सम्मान प्रदान करने के लिए राष्ट्र सृजन अभियान के प्रति आभार व्यक्त करता है तथा राष्ट्र सृजन अभियान के अध्यक्ष प्रख्यात अंतराष्ट्रीय चिंतक प्रद्युम्न कुमार सिन्हा और राष्ट्र सृजन अभियान के महासचिव श्री ललितेश्वर कुमार के प्रति धन्यवाद प्रेषित करता है।

सादर,
पाठक आईएएस संस्थान
अयोध्यापुरी, सीवान।

Want your school to be the top-listed School/college in Siwan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Siwan
841226

Opening Hours

9am - 5pm