A2max Bihar
08/07/2025
बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के ताजे आंकड़े भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए है। आयोग ने बताया कि आज यानी 7 जुलाई शाम 6 बजे तक कुल 2,87,98,460 गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं, जो बिहार के कुल 7.90 करोड़ नामांकित मतदाताओं का 36.47% है। बीते 24 घंटों में ही 1,18,49,252 फॉर्म एकत्र किए गए हैं। अभी भी फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तक 18 दिन शेष हैं।
आयोग के निर्देशों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में उन्हीं व्यक्तियों के नाम शामिल होंगे, जिनके गणना प्रपत्र 25 जुलाई 2025 तक प्राप्त होंगे। एसआईआर अभियान को मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से जमीनी स्तर पर पूरी गति के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य में वोटल लिस्ट रिवीजन का काम 24 जून 2025 से चल रहा है।
फॉर्मों की ऑनलाइन अपलोडिंग प्रक्रिया भी तेजी से जारी है, और अब तक लगभग 7.90 करोड़ मतदाताओं 11.26% फॉर्म ECINET पोर्टल पर शाम 6 बजे तक अपलोड किए जा चुके हैं। आंशिक रूप से भरे फॉर्म https://voters.eci.gov.in पोर्टल और ECINET मोबाइल ऐप पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। मतदाता स्वयं भी फॉर्म अपलोड कर सकते हैं।
26/06/2025
सिवान जिले के बड़हरिया बिधान सभा क्षेत्र से आने वाले पूर्व राजद नेता गजाधर सिंह ने थामा जदयू का दामन
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Siwan
841226