Rakesh Rathaur
01/06/2026
सीतापुर विधानसभा के ग्राम कुरका में श्री चन्द्र कान्त शुक्ला जी के बड़े भाई स्वर्गीय श्री रवि शुक्ला जी के 'तेरहवीं संस्कार' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति॥
01/06/2026
आज राजकीय इंटर कॉलेज, सीतापुर में आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 'मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह' में सम्मिलित होकर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मेधावी छात्र-छात्राएं राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी उपलब्धियां समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं।
कार्यक्रम में माo विधायक मिश्रिख श्री रामकृष्ण भार्गव जी,मा० भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला जी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नगर 2 एवं MLC शिक्षक संघ प्रतिनिधि श्री पंकज पाण्डेय जी, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा श्री कामेश शुक्ला जी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जोशी जी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह जी उपस्थित रहे।
सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#मेधावी_विद्यार्थी_सम्मान #सीतापुर #शिक्षा #युवा_शक्ति MYogiAdityanath Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Chief Minister Office Uttar Pradesh
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
409 , Durgapurva
Sitapur
261001