Takkar Today
वो ऊपर बैठा क्या जाने, हम इंसानों पर क्या बीती है ❤️🩹
09/05/2026
सिरसा में निशानदेही पूरी, 25 फुट आगे मिले घर-दुकानें:मेन रोड और गलियों में भी अवैध निर्माण; टीम ने निशान लगाकर छोड़े..
सिरसा के ऐलनाबाद शहर में प्रशासन की ओर से निशानदेही प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शहर की शास्त्री मार्केट, वाल्मीकि चौक व टिब्बी अड्डा और नमस्ते चौक तक चार एरिया में यह निशानदेही की गई है और खसरा नंबर 580 से शुरू हुई थी। करीब तीन से चार दिन तक ये पैमाइश चली। पैमाइश किए जाने पर मेन रोड व बाजार में बनी दुकानें व घर गली या सड़क की जगह में निकल गए हैं।
कई एरिया में 20 से 25 फुट जगह अंदर तक रोड की जगह निकल आई है। एक तरह से लोगों ने अपनी जगह से आगे बढ़कर सड़क की जगह पर अवैध निर्माण किए हुए हैं। अब सवाल ये है कि क्या कोर्ट या प्रशासन इनको निर्माण को हटवाएगा। अगर इन पर पीला पंजा या कार्रवाई चली, तो काफी लोगों को नुकसान होगा, इसे लेकर संशय बना हुआ है।
अभी कोर्ट के आदेशानुसार निशानदेही हुई है, ये रिपोर्ट कोर्ट में भेजी जानी है। इसके बाद कोर्ट द्वारा अगला निर्णय सुनाए जाने का इंतजार है। इसके चलते नगर पालिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। नगर पालिका द्वारा जो सड़कें या गली बनाई गई, वो क्या बिना पैमाइश ही बना दी गई। सड़क या गली बनने के बाद जो जगह बची, उस पर लोगों ने निर्माण कर लिए। जब निर्माण हुए तो नगर पालिका ने भी ध्यान नहीं दिया।
08/05/2026
बठिंडा पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा:98 किलो चूरा पोस्त और 50 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद, आरोपी हरियाणा के रहने वाला...
बठिंडा पुलिस ने 98 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 50,000 रुपए की ड्रग मनी और एक कार भी बरामद की है। यह कार्रवाई कोटफत्ता और सदर बठिंडा पुलिस स्टेशनों की संयुक्त टीम ने की।
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि एक विशेष नाकाबंदी के दौरान, कोटफत्ता पुलिस स्टेशन और चौकी इंडस्ट्रियल एरिया, सदर बठिंडा की पुलिस टीमों को जस्सी चौक, बठिंडा पर सफलता मिली। पुलिस ने कार नंबर HR-25G-9720 में सवार लोगों को रोका।
पुलिस ने ड्रग मनी बरामद की
तलाशी के दौरान, कार से 98 किलोग्राम चूरा पोस्त के 7 बैग और 50,000 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हरचरण सिंह के बेटे बीला सरन और हरदेव सिंह के बेटे हरगोबिंद सिंह उर्फ घीला के रूप में हुई है। ये दोनों देसू योद्धा, सिरसा, हरियाणा के निवासी हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Begu Road
Sirsa
125055