News Fast

News Fast

Share

17/06/2026

स्वेट कमांडो टीम-2 द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 14 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
हिसार 16 जून । जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। SWAT कमांडो टीम-2 एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना एवं नियमित गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए गुलशन पुत्र श्री नारायण दास, निवासी पटेल नगर को 14 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध शराब को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब, नशा तस्करी एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से भी अपील की जाती है कि नशे एवं अवैध गतिविधियों संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

17/06/2026

17 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार ।
सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने रानियां क्षेत्र से एक युवक को 17 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज प्रकाश पुत्र देवीलाल निवासी नामधारी मोहल्ला, रानियां, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान नामधारी मोहल्ला रानियां की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक कंधे पर पीठू बैग लेकर पैदल आता दिखाई दिया। युवक ने सामने पुलिस ,की गाड़ी देखकर अचानक मुड़कर वापस जाने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसके पीठू बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से प्लास्टिक की पन्नी में लिपटी 17 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिमांड के दौरान नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Want your business to be the top-listed Media Company in Sirsa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Sirsa
Sirsa
125055