Deosar Riyasat

Deosar Riyasat

Share

06/03/2026

देवसर के होनहार छात्र रोहित साहू का सैनिक स्कूल रीवा में चयन

सिंगरौली/देवसर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि सरस्वती शिशु मंदिर देवसर के प्रतिभाशाली छात्र रोहित साहू का चयन प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल रीवा में हुआ है। रोहित साहू, शोभनाथ साहू के सुपुत्र हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। रोहित की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय और देवसर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए रोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों ने बताया कि रोहित शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन से यह मुकाम हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं साथियों ने रोहित को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। वहीं परिजनों ने भी रोहित की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी शिक्षकों और मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया है।

14/02/2026

वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में माँ भारती की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। देश आपके अदम्य साहस और शौर्य का सदैव ऋणी रहेगा।
🇮🇳

Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company in Singrauli?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Deosar
Singrauli
486881