Ramesh Kumar Bais
12/06/2025
Going back happily happily...
दो विदेशी सैलानी, भारत की आत्मा को महसूस कर के, दिल से मुस्कुराते हुए कैमरे में बोले-- गुडबाय इंडिया...
कुछ ही पलों में उनकी फ्लाइट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी--
और फिर वो मुस्कुराहट, वो अलविदा… सदा के लिए थम गया।
ये सिर्फ एक हादसा नहीं था।
ये सवाल है उस जिम्मेदारी का,
जो अब सरकार से निकलकर एक ‘ब्रांड’ के हाथों में चली गई।
2022 में Air India को जब टाटा ने खरीदा, तब उम्मीद थी बदलाव की।
लेकिन क्या बदला?
वो ही सुस्त इंतज़ाम, वही लापरवाहियाँ--अब बस चुप्पी के परदे में।
पहले जब एयर इंडिया सरकारी थी, मीडिया आवाज़ उठाता था।
अब जब वह एक कॉर्पोरेट की मिल्कियत है, तो सब खामोश क्यों हैं?
टाटा एक भरोसे का नाम था-
मगर क्या वो भरोसा अब सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित रह गया है?
हमें दुख है उन दो मुसाफिरों का,
जो भारत से खुशी-खुशी लौट रहे थे,
मगर लौट नहीं पाए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Parsohar Near Shiv Mandir
Singrauli
486992