Shri Baba Ramdas Gaushala Singhasan Rajasthan

Shri Baba Ramdas Gaushala Singhasan Rajasthan

Share

Photos from Shri Baba Ramdas Gaushala Singhasan Rajasthan's post 20/05/2026

आज श्री बाबा रामदास गोशाला में श्याम सुन्दर जी सोनी पुत्र श्री महावीर प्रसाद जी सोनी, सरदारशहर द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से गौसेवा का पुण्य कार्य किया गया।

उन्होंने गोशाला में पहुंचकर गौमाता को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर सेवा की तथा गोशाला व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने गौसेवा को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण भाग बताते हुए कहा कि गौमाता की सेवा से सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।

गोशाला परिवार द्वारा उनके इस सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया तथा गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की गई।
इस दौरान गोशाला में उपस्थित गौभक्तों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने भी गौसेवा में सहभागिता निभाई और गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

Photos from Shri Baba Ramdas Gaushala Singhasan Rajasthan's post 18/05/2026

आज श्री बाबा रामदास गौशाला में स्व. ठुकरानी साहिबा राज कंवर जी धर्मपत्नी श्री भंवर सिंह जी शेखावत रामनगर सिंहासन की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र श्री श्रवण सिंह जी, श्री बहादुर सिंह जी, श्री मनोहर सिंह जी एवं श्री गोपाल सिंह जी द्वारा गोस्वामणी बड़ी कड़ाई बनाकर गौमाता को आशीर्वाद स्वरूप भोग लगाया गया।

इस अवसर पर समस्त परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीपेश सिंह, वेधनाथ शर्मा, मोती सिंह जी सिंहासन, डॉक्टर मोहन सिंह, कैप्टन भवानी सिंह, सरपंच हरीश सोनी, किशन सिंह, रणवीर सिंह, कैलाश जी सोनी, पाबूदान सिंह, प्रेम सिंह, जितेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह, विजेन्द्र चाहिल, पुखराज सिंह, मातादीन जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी परिवार जनों के द्वारा सहज भाव से गौमाता को केले खिलाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया गया।

श्री बाबा रामदास गौशाला परिवार की ओर से स्व. ठुकरानी साहिबा राज कंवर जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Photos from Shri Baba Ramdas Gaushala Singhasan Rajasthan's post 17/05/2026

मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्!
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये!!

जय गौमाता जय गोपाल

Photos from Shri Baba Ramdas Gaushala Singhasan Rajasthan's post 11/05/2026

गौसेवा ही सच्ची सेवा है 🚩

गाय हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है।
उनकी सेवा करना सिर्फ धर्म ही नहीं, बल्कि मानवता का भी कर्तव्य है।

गौमाता की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है।

गो माता की जय

#गौसेवा #गौमाता

Want your business to be the top-listed Pet Store/pet Service in Sikar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Singhsan
Sikar
332027