Janak Raj
13/06/2026
“एक पेड़ माँ के नाम” कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का राष्ट्रीय संकल्प है।
राजनीति करनी है तो कीजिए, मोदी का विरोध करना है तो कीजिए, भाजपा का विरोध करना है तो खुलकर कीजिए। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सबको है। लेकिन पेड़ लगाने का भी विरोध करेंगे तो फिर आने वाली पीढ़ियाँ पूछेंगी कि जब धरती को बचाने का समय था, तब आप किस लड़ाई में व्यस्त थे?
जैसे “स्वच्छ भारत अभियान” का उद्देश्य देश को स्वच्छ बनाना था, वैसे ही यह अभियान पर्यावरण को बचाने का प्रयास है। पिछले दो वर्षों में देशभर में करोड़ों पौधे लगाए गए हैं। मान लीजिए उनमें से केवल 10 प्रतिशत पौधे भी वृक्ष बन जाएँ, तो सोचिए कितनी स्वच्छ हवा, कितनी हरियाली और कितना बेहतर भविष्य हमारी संतानों को मिलेगा।
सत्ता बदलती रहती है, सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन पेड़ किसी पार्टी के नहीं होते। उनकी छाया सबको मिलती है, उनकी ऑक्सीजन सबको मिलती है और उनका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलता है।
राजनीतिक चश्मा उतारकर एक पौधा लगाइए। क्योंकि प्रकृति न भाजपा की है, न कांग्रेस की — प्रकृति भारत की है, और उसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
LADF के पैसे को प्रदेश सरकार को मनमानी से खर्च नहीं करने देंगे
यह प्रभावितों का पैसा है उनके अधिकार का हनन नहीं होने देंगे
अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन और हाई कोर्ट जाएँगे
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Shimla