HPSLA
04/10/2025
*पंचायत चुनावों से पहले जारी करें प्रधानाचार्य प्रोमोशन लिस्ट, स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से की मांग*
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रधानाचार्य प्रोमोशन लिस्ट को पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले जारी किया जाए। संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नेगी ने कहा कि लगभग दो वर्षों से प्रोमोशन लिस्ट अटकी हुई है, प्रवक्ता बिना प्रोमोशन पाए ही रिटायर हो रहे हैं, जिससे शिक्षकों का मनोबल गिर रहा है और स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। महासचिव इंदर सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक लोकेंदर नेगी व मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैणी ने कहा कि सरकार को इस विषय पर तुरंत निर्णय लेना चाहिए, ताकि स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के करीब 900 स्कूल इस समय बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं और अब सरकार द्वारा लागू क्लस्टर सिस्टम ने स्थिति और भी गंभीर बना दी है, प्रधानाचार्य न होने से न केवल प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि छात्रों की पढ़ाई पर भी गहरा असर पड़ रहा है। संघ ने यह भी बताया कि 1999-2000 बैच के लगभग 700 प्रवक्ता पिछले दो सालों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
12/08/2025
Himachal: अनुबंध कर्मियों को मिलेगा रिवाइज्ड पे स्केल का लाभ, प्रदेश हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Shimla