Shashi Bala Rohru
ग्राम पंचायत दलगाँव की नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती ईना मछरेट जी के पति श्री जानकी दास जी की चंडीगढ़ में गोली मारकर की गई नृशंस हत्या का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है।
दुख की इस घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह वज्रपात सहने का संबल दें।
प्रशासन से आग्रह है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर कठोरतम दंड दिया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और कानून पर लोगों का विश्वास बना रहे।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति ॐ 🙏
‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’
LIVE : केंद्रीय मंत्री श्री J.P.Nadda जी की उपस्थिति में शिमला में आयोजित ‘‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’’।
10/06/2026
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम से भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम छुए हैं।
आज भारत आपके नेतृत्व में सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में विश्व मंच पर चमक रहा है। यह कीर्तिमान देशवासियों के अटूट विश्वास और राष्ट्र प्रथम की आपकी भावना का प्रमाण है।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु रहें और विकसित भारत का संकल्प सिद्ध करें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Shimla