Remote News
05/07/2026
अब घर में उगाई जा सकेगी दुनिया की सबसे महंगी सब्जी 'गुच्छी मशरूम', मालामाल होंगे आप
गुच्छी मशरूम, जिसे मोरेल मशरूम भी कहा जाता है, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के जंगलों में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण इसकी बाजार में कीमत 40 से 50 हजार रुपये प्रति किलो तक होती है।
देश में पहली बार, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के युवा नवीन पटवाल ने घर के पास वाली जमीन पर गुच्छी मशरूम का व्यावसायिक उत्पादन कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। उनके इस सफल प्रयास से न केवल खेती के नए आयाम खुले हैं, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं। उनका यह मॉडल अन्य किसानों और उद्यमियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकता है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Shimla