Sheohar Post

Sheohar Post

Share

04/05/2026

राष्ट्र की उन्नति में योगदान देनेवाले सभी श्रमिकों को सलाम।

04/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-04.05.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।

आज दिनांक-04.05.2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आई.सी.डी.एस. की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समेकित बाल विकास सेवाएं अंतर्गत संचालित पोषाहर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, कन्या उत्थान योजना की बिंदुवार समीक्षा की गई। चर्चा के क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती किसलय शर्मा द्वारा सक्षम केंद्र हेतु लक्षित 28 आँगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया जिसमें आंगनवाडी केंद्रों पर बाला पेंटिंग, पोषण वाटिका, वाटर फ़िल्टर, एल.ई.डी टीवी, वर्षा जल संचयन लगाए जाने का प्रावधान है। जिला समन्वयक अवनीश पाण्डेय द्वारा पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर यथा पोषाहर वितरण, गृह भ्रमण, समुदाय आधारित गतिविधि की अद्यतन प्रविष्टि से अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर पर अपेक्षित सुधार लाने का निदेश दिया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में लक्ष्य के विरुद्ध प्रविष्टि करने का निदेश दिया गया। लक्षित आँगनवाड़ी केंद्रों को शीघ्र सक्षम केंद्र में उत्क्रमित करने का निदेश सभी बाल विकास पदाधिकारी को दिया गया साथ ही सभी महिला पर्यवेक्षिका को पोषण ट्रैकर के सभी सूचकांकों में अगले माह में प्रगति लाने का निदेश दिया गया।
मौके पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।

01/05/2026

Credit:- Akib Sheohar News

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Sheohar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


7th St, Main Road
Sheohar
843329