SVMIC Shamli

SVMIC Shamli

Share

Photos from SVMIC Shamli's post 23/01/2026

‘विद्या भारती’ अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज, शामली में ‘‘बसंत पंचमी’’ का पर्व माँ सरस्वती के पूजन और यज्ञ के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वन्दना से हुआ। यज्ञ के यजमान संस्था की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री चन्द्रदेव जी एवं प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद संयुक्त रूप से रहे।
इस अवसर पर संस्था की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री चन्द्रदेव जी ने बताया कि बसन्त पंचमी या श्रीपंचमी हिन्दुओं का बडा त्यौहार है। इस दिन विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है क्योंकि इस दिन शारदा पीठ नामक स्थान पर इनके जन्म की मान्यता है। यह पूजा पूर्वी भारत नेपाल और कई राष्ट्रों में बड़े उल्लास से मनायी जाती है। इस दिन पीले वस्त्र धारण किये जाते है। शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने ईश्वर और धर्म के प्रति समर्पण तथा मानवता का संदेश देते हुए आयोजन की प्रासंगिकता को प्रेरक संस्मरणों के साथ समझाया।
आचार्य अशोक सोम ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयन्ती के अवसर पर उनके श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया।
संस्था के प्रधानाचार्य श्री आनन्द प्रसाद ने बताया कि आज का दिन हम वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस के रूप में भी मनाते है। वीर बालक हकीकत ने अपने धर्म को सर्वोपरि मानते हुए अपने प्राणों का बलिदान देकर भावी पीढ़ियों के लिए एक संदेश स्थापित किया।

Photos from SVMIC Shamli's post 21/08/2025

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रसार में सार्थक NGO का सराहनीय सहयोग

अपने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय भाई साहब एड. कांति राठी जी (मु.नगर) के द्वारा स्थापित "सार्थक" संस्था के द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण हेतु विद्यालय को 1000 पौधे निशुल्क प्रदान किए गये।
विद्यालय के प्रत्येक छात्रों को एक-एक पौधा वितरित किया गया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करते हुए अपने द्वारा लगाये जाने वाले पौधे की देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद जी ने श्री कांति राठी जी (संस्थापक -सार्थक संस्था), श्री बी. एम. माहेश्वरी जी (अध्यक्ष), इंजी. सिद्धार्थ राठी जी (महामंत्री) व समस्त कार्यकारिणी सार्थक संस्था का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Want your school to be the top-listed School/college in Shamli?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


BUDHANA Road
Shamli
247776