RealWorld

RealWorld

Share

30/03/2022

पेट्रोल कीमतों से कंपनियों के बिकने तक... राहुल गांधी ने Daily To Do List जारी कर PM मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर हमला बोला है इस बार राहुल गांधी ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों, निजीकरण और युवाओं को रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा है.

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1509045476179394562?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1509045476179394562%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Findia%2Fpolitics%2Fstory%2Fcongress-rahul-gandhi-attack-on-pm-modi-over-petrol-diesel-price-and-unemployment-share-daily-to-do-list-ntc-1437379-2022-03-30

30/03/2022

इंदौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में तस्कर, करोड़ों की कीमत का सांप बरामद

इंदौर। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो मुंहे साँप की तस्करी करने के लिए इंदौर आ रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को पकड़ लिया, उसके पास से दो मुहा सांप भी जप्त किया है. आरोपी ने बताया कि वह अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से ग्राहक तलाश रहा था, लेकिन उसके पहले ही इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ कर उसके पास से साँप जब्त कर लिया है. मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है, वहीं जिस साँप को जब्त किया है, उसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमत करोड़ो रूपये आंकी जा रही है. पुलिस मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है.

क्राइम ब्रांच व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में वन्य जीवों की तस्करी करने वाले तस्कर दोमुंहे सांप को लेकर घूम रहे हैं. इसी सूचना की तस्दीक करते हुए क्राइम ब्रांच टीम व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी विकास राव को पुलिया के पास, राजेंद्र नगर से पकड़ा. आरोपी की तलाशी लेने पर उनके पास से 1 सेंड बोआ दोमुंहा सांप मिला. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कई ग्राहक दुर्लभ प्रजाति वन्य जीव सेंड बोआ दोमुंहा सांप को मुंह मांगी कीमत पर खरीदते है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Satna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Satna
Satna
485001