Iltifat Rasul Inter College, Sandila

Iltifat Rasul Inter College, Sandila

Share

08/04/2026

आज विद्यालय परिवार के दो वरिष्ठ शिक्षक और अपनी अपनी भाषा के माहिर श्री राजा राम जी सहायक अध्यापक हिंदी 38 वर्ष की सेवा पूर्ण करके एवं श्री नुसरत कमर साबरी जी सहायक अध्यापक उर्दू 34 वर्ष की सेवा पूर्ण करके दोनों शिक्षक साथी अपने संवैधानिक कर्तव्यों को पूर्ण करके आज सेवानिवृत्त हुए उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती बेगम इशरत रसूल जी , पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह जी (राजा मल्हेरा) , प्रधानाचार्य श्री अजय शुक्ल जी एवं सभी शिक्षक और शिक्षणोत्तर कर्मचारी उपस्थिति रहे ।

Photos from Iltifat Rasul Inter College, Sandila's post 08/04/2026

आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को शैक्षिक सत्र ~ 2025-26 का कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया ।

इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती बेगम इशरत रसूल जी के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

Photos from Iltifat Rasul Inter College, Sandila's post 20/09/2024

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा आयोजित गीत प्रतियोगिता में 12 - E की छात्रा शिवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Photos from Iltifat Rasul Inter College, Sandila's post 07/09/2024

आज दिनांक 7 सितम्बर 2024 को आई. आर. इण्टर कॉलेज संडीला, हरदोई में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता 2024-25 का अयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण एवं 3 रजत पदक के साथ कुल 64 अंक अर्जित कर आई. आर. इण्टर कॉलेज संडीला की टीम ओवरऑल चैंपियन प्रथम बनी l

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक हरदोई आदरणीय श्री बालमुकुंद प्रसाद जी, विशिष्ठ अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजा मल्हेरा कुंवर वीरेंद्र सिंह जी एवं सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी श्री श्रवण कुमार गुप्ता एवं श्री अब्दुल वली ने किया।

उक्त प्रतियोगिता में जनपद हरदोई की 7 टीमों राजकीय इण्टर कॉलेज बेगम गंज संडीला,
पी. बी. आर. इण्टर कॉलेज गौसगंज,
बी. एन. इण्टर कॉलेज मल्लावां,
देव दरबार इण्टर कॉलेज सांडी,
लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कॉलेज हरदोई,
जनता इण्टर कॉलेज भरावन
एवं
आई. आर. इण्टर कॉलेज संडीला ने प्रतिभाग किया।

Photos from Iltifat Rasul Inter College, Sandila's post 01/09/2024

Sun Flower Foundation द्वारा RDSJ पब्लिक स्कूल रहीमाबाद में 12th अगस्त 2024 को आयोजित हुई निबंध एवं कला प्रतियोगिता में विद्यालय के पुरस्कृत विद्यार्थी।

सभी विजयी प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई।

29/08/2024

आज हमारे विद्यालय में मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन "खेल दिवस" के दिन जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024-25 का अयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजा मल्हेरा कुंवर वीरेंद्र सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में ताइक्वांडो एसोसिएशन हरदोई की अध्यक्षा डॉ. विभा सिंह उपस्थित हुए।

उक्त प्रतियोगिता में जनपद हरदोई की 8 टीमों
गंगा देवी इण्टर कॉलेज हरदोई,
वेणी माधव इण्टर कॉलेज हरदोई,
वैदिक विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज हरदोई,
राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज हरदोई,
आर. आर. इण्टर कॉलेज हरदोई,
एस. डी. इण्टर कॉलेज हरदोई,
रफी अहमद इण्टर कॉलेज हरदोई एवं संयोजक विद्यालय आई. आर. इण्टर कॉलेज संडीला,
हरदोई ने प्रतिभा किया।

इस प्रतियोगिता में आई. आर. इण्टर कॉलेज संडीला की टीम प्रथम एवं वेणी माधव बालिका इण्टर कॉलेज हरदोई की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

Want your university to be the top-listed University in Sandila?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Hardoi, Uttarpradesh
Sandila

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm