The Fact Checker
29/01/2026
👉 नगर का भविष्य आपके एक वोट से तय होता है
📢 ये चुनाव है, मौका है जवाब देने का।
✊ जो जनता को ठगता है, उसे जनता सबक सिखाती है। अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर दे।
#नगरचुनाव #झूठेवादे #ईमानदार_नेतृत्व #वोट_हमारा_हक
27/01/2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजा! 🚨
झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे राज्य के साथ-साथ हमारे संथाल परगना में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
📍 मतदान की तारीख: 23 फरवरी 2026 (सोमवार)
📋 अधिसूचना जारी: नामांकन से लेकर परिणामों तक का शेड्यूल हुआ फाइनल।
अब समय है अपने शहर और नगर पंचायत की सरकार चुनने का! क्या आप तैयार हैं?
#पाकुड़
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने आज सम्मानित किया। मालूम हो कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने पाकुड़ जिले का चयन बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड 2025 के लिए किया था। इस पुरस्कार के लिए पूरे झारखंड में सिर्फ पाकुड़ का ही चयन किया गया था। राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने इस पुरस्कार के लिए पाकुड़ जिले को निर्वाचन प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पित प्रयास को मान्यता दी है।
देवघर: नवाडीह में टला बड़ा रेल हादसा, खुला था फाटक और आ गई ट्रेन; चालक की सूझबूझ से बची जान
देवघर: देवघर के नवाडीह रेलवे फाटक पर आज रेलवे की बड़ी लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहाँ रेलवे फाटक खुला होने के कारण पटरी पार कर रहे वाहन अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गए। हालाँकि, ट्रेन चालक की तत्परता से जान-माल का भारी नुकसान होने से बच गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the public figure
Telephone
Address
KUSHWAHA TOLA BARHARWA
Sahibganj
816101