Our Sagar

Our Sagar

Share

15/02/2026

बाबा महाकाल की शाही बारात...
आयोजक - जय महाकाल हिंदू संगठन, सागर (म. प्र.)

13/02/2026

14 फरवरी को के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च होगी वेब सीरीज़ “दस दिन को अनशन”

सागर। व्यंग्य सम्राट हरिशंकर परसाई की चर्चित रचना “दस दिन का अनशन” अब बुंदेलखंडी भाषा में एक नए रूप में दर्शकों के सामने आने जा रही है। परसाई जी की मूल कृति पर आधारित बुंदेलखंडी वेब सीरीज़ “दस दिन को अनशन” 14 फरवरी को के यूट्यूब चैनल - https://youtube.com/
पर लॉन्च होगी।

निर्देशक ने बताया कि यह वेब सीरीज़ परसाई जी की मूल व्यंग्य भावना, सामाजिक कटाक्ष और व्यवस्था पर तीखे सवालों को बरकरार रखते हुए बुंदेलखंडी बोली और स्थानीय परिवेश में रूपांतरित की गई है।

उन्होंने कहा कि, “परसाई जी की लेखनी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। हमने उसी व्यंग्य को अपनी मिट्टी, अपनी बोली और अपने समय के संदर्भों में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।”

दरअसल, यह वेब सीरीज़ पूरी तरह सागर एवं बुंदेलखंड के स्थानीय कलाकारों, लेखकों, तकनीशियनों और निर्माताओं द्वारा तैयार की गई है। निर्देशन, निर्माण और अभिनय - सभी जिम्मेदारियाँ क्षेत्रीय टीम ने संभाली हैं, जो इसे स्थानीय स्वतंत्र सिनेमा का एक सशक्त उदाहरण बनाती हैं। बुंदेलखंडी भाषा में निर्मित यह श्रृंखला समाज, सत्ता, नैतिकता और जनसंवेदनाओं पर व्यंग्यात्मक दृष्टि डालती है।

बता दें कि, इस स्वतंत्र रचनात्मक परियोजना से सागर नगर के क्षेत्रीय कलाकारों को अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए मंच मिला है, साथ ही, “दस दिन को अनशन” बुंदेलखंड की बोली में साहित्यिक व्यंग्य को नए दर्शकों तक पहुँचाने की एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

10/02/2026

फिल्म अभिनेत्री ईशा देओल ने और मध्यप्रदेश में हो रहे क्रिकेट आयोजन की सराहना की और मध्यप्रदेश के एमपीसीए के अध्यक्ष की तारीफ़ की, जो प्रतिभाओं को मंच दे रहे है और उनके इस प्रयासों से खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिल रही है।

ईशा देओल ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश में जिस तरह से क्रिकेट को लेकर युवाओं में जोश और समर्पण देखने को मिल रहा है, वह प्रशंसनीय है।

धन्यवाद ईशा जी, आपके स्नेह और समर्थन के लिए।

Want your business to be the top-listed Media Company in Sagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Sagar
470002