The Target News

The Target News

Share

27/05/2026

राजनीति के अजब रंग !
बेटे ने चुनाव में पिता को दी करारी शिकस्त, पूरे इलाके में चर्चा
हिमाचल प्रदेश के नादौन से राजनीति का एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां पंचायत चुनाव में पिता और पुत्र आमने-सामने चुनावी मैदान में उतर गए… लेकिन नतीजे ने सबको चौंका दिया।
नादौन की टिल्लू पंचायत में प्रधान पद के लिए भाजपा समर्थित पिता और कांग्रेस समर्थित बेटे के बीच सीधी टक्कर हुई। यह मुकाबला सिर्फ परिवार का नहीं, बल्कि भाजपा बनाम कांग्रेस की सियासी जंग बन गया था।
लेकिन जब वोटों की गिनती हुई तो तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी थी। गांव वालों ने बेटे पर ऐसा भरोसा जताया कि उसे एकतरफा 182 वोट मिले, जबकि पिता को पूरे चुनाव में सिर्फ 5 वोट ही हासिल हो सके।
182 बनाम 5 वोटों का यह चौंकाने वाला अंतर अब पूरे इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। गांव की गलियों से लेकर चौक-चौराहों तक हर जगह इसी चुनाव की बातें हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार युवाओं ने खुलकर मतदान किया और पुरानी राजनीति की बजाय विकास और बदलाव के मुद्दे पर वोट डाला। यही वजह रही कि युवा चेहरे को भारी समर्थन मिला और उसने अपने ही पिता को चुनावी मैदान में पीछे छोड़ दिया।

#पंजाब

Want your business to be the top-listed Media Company in Rupnagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Rupnagar
140001