Digital Tv

Digital Tv

Share

13/03/2026

सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर से ही निम्न माध्यमों से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं:
📞 IVRS / फोन कॉल से बुकिंग
• भारत गैस – 7715012345 / 7718012345
• इंडेन गैस – 7718955555
• एचपी गैस – 8888823456
📲 मिस्ड कॉल से बुकिंग
•भारत गैस –7710955555
• इंडेन गैस – 8454955555
• एचपी गैस – 9493602222
💬 व्हाट्सएप से बुकिंग
• भारत गैस – 1800224344
• इंडेन गैस – 7588888824
• एचपी गैस – 9222201122
📱 मोबाइल ऐप से बुकिंग
• Bharatgas Hello BPCL
• IndianOil ONE
• HP PAY
🌐 ऑनलाइन माध्यम
Paytm, Amazon, Google Pay, PhonePe तथा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।
✅ उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अनावश्यक भीड़ से बचें और उपरोक्त माध्यमों से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें...

26/01/2026

बिजनौर के अलीम अहमद को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 26 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
बिजनौर के फ़रीदपुर भोगन उर्फ भोगन वाला निवासी अलीम अहमद को राष्ट्रपति पुलिस पदक (वीरता) से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 26 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनकी वीरता, साहस और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाएगा।
अलीम अहमद वर्ष 2012 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 तक उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दीं।
इसके बाद उन्हें काउंटर इंटेलिजेंस विंग में नियुक्त किया गया, जहाँ उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण अभियानों में असाधारण साहस और कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया।
उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण वर्ष 2019 में उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबल बनाया गया। उन्हें वर्ष 2022 और 2024 में असाधारण कार्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए। वर्ष 2024 में गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया था।
वर्ष 2025 में उन्हें एक बार फिर बारी से पहले पदोन्नति देकर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर पदोन्नत किया गया।

Want your business to be the top-listed Media Company in Rudrapur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Rudrapur
263153