31BN P.A.C Rudrapur
30/05/2026
आज दिनांक 30 मई 2026 को श्री पंकज भट्ट (IPS), सेनानायक, 31 वी वाहिनी पीएसी के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिवर्षता सेवानिवृत्ति होने वाले👮♂️ अनुचर आनंद गिरी को भावभीनी विदाई दी गई।
इनके द्वारा लगभग 40 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवा निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन और सेवाकाल के अनुभव साझा किए। वहीं उनके परिजनों ने भी उनके संघर्ष, त्याग और संतुलित जीवन पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए, जो सभी के लिए सीखने योग्य रहे।
सेनानायक महोदय द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विभाग में दिए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। 🌺🙏
इस अवसर पर श्री मिथिलेश सिंह, सेनानायक, श्री विमल रावत, सहायक सेनानायक,शिविरपाल श्री राकेश माहरा,आरआई आरटीसी श्री ज्योति प्रकाश, सू०सै० सहायक श्री पूरन सिंह बुंगला सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#विदाईसमारोह
22/05/2026
श्री तपेश कुमार चंद, सहायक सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी का स्थानान्तरण जनपद पौड़ी गढ़वाल होने के फलस्वरूप श्री देवेन्द्र पींचा (IPS) सेनानायक, 31वी वाहिनी पीएसी व वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई प्रदान की गई।
इस अवसर पर सेनानायक महोदय द्वारा सहायक सेनानायक महोदय के उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन तैनाती हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।
15/05/2026
आज दिनांक 15, अप्रैल 2026 को श्री देवेन्द्र पींचा (IPS) सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर द्वारा शुक्रवार (साप्ताहिक परेड) की सलामी ली गयी।
🔹परेड के दौरान महोदय द्वारा सलामी ली गयी तत्पश्चात शारीरिक दक्षता को सुदृढ़ किये जाने हेतु समस्त अधि0/कर्म0 व रिक्रूट आरक्षियों के साथ दौड लगाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।
🔹इसके उपरान्त वाहिनी में प्रचलित रिक्रूट आरक्षी व कानि0 चालक प्रशिक्षणों का निरीक्षण कर वाहिनी शस्त्रागार, भोजनालय, जवान बैरक तथा वाहिनी में प्रचलित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
12/05/2026
आज दिनांक 12-05-2026 को टनकपुर क्षेत्रांतर्गत शारदा घाट पर नदी में स्नान करते समय एक युवती के अचानक नदी में डूबने पर 31वी वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत ई दल से ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों हे०काo कपूर राणा, का० दीप चंद्र, का० मनोज राणा, का० नीरज बोरा द्वारा सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया गया। जिनकी स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गयी।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Address
Rudrapur
263153