RAWAT Communication
call drop
अगर आप भी बार-बार फोन के कटने, आवाज ना आने या रुक-रुककर आवाज आने से परेशान हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। इसे लेकर सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। ट्राई ने कहा है कि अगर फोन पर बात करते वक्त आवाज रुक-रुककर आ रही है या फिर आवाज ही नहीं आ रही है तो उसे भी कॉल ड्रॉप माना जाएगा और दोषी पाए जाने पर टेलीकॉम कंपनियों पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। कॉल ड्रॉप को लेकर नए नियम की शुरुआत 1 अक्टूबर 2018 से होगी।
कॉल ड्रॉप की नई परिभाषा तय करते हुए ट्राई ने कहा कि यदि बात करते-करते फोन का कटना ही कॉल ड्रॉप नहीं माना जाएगा बल्कि बातचीत के दौरान आवाज का ना आना या अटक-अटककर आवाज आा भी कमजोर नेटवर्क के दायरे में आएगा और उसे भी कॉल ड्रॉप माना जाएगा।
दरअसल सूत्रों की मानें तो टेलीकॉम कंपनियां कई बार नेटवर्क का हवाला देकर कॉल ड्रॉप से पिंड छुड़ा लेती हैं, लेकिन ट्राई अब ऐसा नहीं करने देगी। फोन पर बात करने के दौरान आने वाली किसी भी दिक्कत को अब कॉल ड्रॉप माना जाएगा। इसके बाद हर दिन के कॉल ड्रॉप का हिसाब होगा और महीने में 2 प्रतिशत से ज्यादा कॉल ड्रॉप होने पर टेलीकॉम कंपनियों पर 5 लाख रुपये से ज्यादा तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी ट्राई ने कहा था कि दूरसंचार कंपनियों को एक माह के भीतर कॉलड्रॉप, बिल, नेटवर्क सहित विभिन्न स्तर की दिक्कतों पर की गई शिकायतों का निपटारा करना होगा। निर्धारित समय में शिकायतों का निपटारा नहीं करने पर कंपनियों को दूरसंचार विभाग के समक्ष लिखित में कारण स्पष्ट करना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार मंत्रालय को शिकायतों के जल्द निपटारे के सिलसिले में निर्देश दिए थे, जिसके मद्देनजर, मंत्रालय का यह दिशा-निर्देश सामने आया है। मौजूदा समय में शिकायतों का निपटारा करने में कंपनियां दो से छह माह तक का समय लेती हैं और कई बार इससे भी ज्यादा वक्त लगा देती हैं।
सभी टेलीकॉम कंपनियों ने एक मोनोपली बना ली है। जिससे अगर आप किसी भी टेलीकॉम कंपनी का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं। आपको ₹35 का 1 महीने के लिए रिचार्ज कर आना ही पड़ेगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप की आउटगोइंग और इनकमिंग सेवाएं बंद कर दी जाएगी ।
जब से आइडिया वोडाफोन और एयरटेल ने वैलिडिटी वाली सर्विस लॉन्च की है। तब से ज्यादातर वोडाफोन एयरटेल और आइडिया के ग्राहक बीएसएनल और जिओ की सिम में पोर्ट करा रहे हैं। क्योंकि बीएसएनएल में ₹36 का रिचार्ज कराने पर पूरे 6 महीने की वैलिडिटी मिलती है इसी के साथ जियो में ऐसा कोई भी वैलिडिटी वाला प्लान नहीं है।
अब आपको एयरटेल आइडिया और वोडाफोन से किसी भी सिम में पोर्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आपको 1 साल तक बिल्कुल फ्री वैलिडिटी मिल सकती है। इसके लिए जो प्रोसेस हम बताने जा रहे हैं आप को उसे फॉलो करना होगा।
इसके लिए सबसे पहले आपको एक मैसेज PORT 1900 पर भेजना होगा। ऐसा करने के तुरंत बाद ही आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें पोर्टिंग रिक्वेस्ट का एक नंबर दिया गया होगा । (चिंता करने की जरूरत नहीं है हम आपको किसी दूसरी सिम में पोर्ट कराने के लिए नहीं बोल रहे हैं) इस मैसेज के बाद आपको यह कॉल आएगा जिसमें कि कस्टमर केयर आपको रिक्वेस्ट करेंगे कि आप किसी और सिम में पोर्ट ना कराएं।
लेकिन आपको उनसे साफ-साफ मना कर देना है। ऐसा करने के तुरंत बाद ही आपके पास 1 महीने से लेकर 1 साल तक की वैलिडिटी बिल्कुल फ्री में मिल जाएगी। आप भी यह प्रोसेस फॉलो करके आसानी से 1 साल तक की वैलिडिटी बिल्कुल फ्री में पा सकते हैं ।
अगर आपको फ्री वैलिडिटी पाने का यह तरीका पसंद आया हो तो लाइक और शेयर जरूर करें और हमें फॉलो करना ना भूलें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
BEESH BIGHA BAPUGRAM
Rishikesh
249202