Guru Sandipan
06/09/2025
योग साधकों के लिए पूर्णिमा का विशेष महत्व है,पूर्णिमा पर चंद्रमा का प्रभाव शरीर और विशेष तौर पर मन पर अधिक पड़ता है यदि साधक पूर्णिमा पर स्वयं में जिन गुणों को जागृत करना चाहते हैं उनके लिए पूर्णिमा का समय सबसे अच्छा माना जाता है! ध्यान में गहनता आती है जो साधक भीतर की सुध पाना चाहते हैं उनके लिए पूर्णिमा एक सुनहरा अवसर है! - आचार्य संदीपन
#वैदिक #सनातन #संस्कृति #योगी #ध्यान #स्वाध्याय
#पूर्णिमा_७_सितंबर #सदाशिव #शिव_कृपा
#आचार्य_संदीपन #सनातन_योग_फाउंडेशन
21/06/2025
विश्व योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन गुरु संदीपन के सान्निध्य में जिला पंचायत कार्यालय बाराबंकी में हुआ!
योग शिविर में गुरु संदीपन ने योग साधकों को योगासन,प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया और कहा वैदिक सनातन संस्कृति की अमूल्य देन योग है आज विश्व में मनुष्य भोगवाद के कारण कई तरह की शारीरिक और मानसिक व्याधियों से ग्रसित है!
योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर शरीर,मन स्वस्थ हो जाता है भावनाएं असंतुलित हो जाती है योग की शरण में आने पर पूरे विश्व की मनुष्य जाति को उत्तम स्वास्थ्य तो मिल हो रहा है साथ में अंतःकरण में अज्ञान जनित द्वेष,लोभ, राग और क्रोध दूर हो जाते हैं,योग से मनुष्य के अंतःकरण में प्रेम,करुणा,श्रद्धा,त्याग और समर्पण जैसे मानवीय गुण विकसित होने लगते है जिससे योगाभ्यासी स्वयं को संतुलित कर परिवार,समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करता है!
आज योग ने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधकर योगमय कर दिया है!
विश्व योग दिवस की हार्दिक बधाई!
#विश्व_योग_दिवस #योग_यात्रा #२१जून #२०२५
#हठयोग #योगासन #प्राणायाम #ध्यान #स्वाध्याय
#आचार्य_संदीपन #सनातन_योग_फाउंडेशन
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Rishikesh
249201