Apno Haryano
13/06/2026
जमीन में निवेश करने वालों के लिए सुनहरी मौका..
कोई भी खबर या प्रमोशन हेतु संपर्क करें 8708259074
13/06/2026
रेवड़ी जलभराव से जनता परेशान विभाग नींद में, भाड़ावास गेट के हालात गंभीर।
ऐसी कोई आमजन समय है तो हमें बताएं
पेज का follow जरुर करलें
12/06/2026
हरियाणा पुलिस भर्ती फिजिकल रिजल्ट हाथों हाथ
क्षेत्र की खबरें ओर भर्ती से संबंधित सभी खबरें देखने के लिए पेज को follow जरुर करलें
कोई भी खबर या प्रमोशन हेतु संपर्क करें 8708259074
12/06/2026
अपनो हरियाणो
हरियाणा महिला आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की हुई नियुक्ति, देखें नए आदेश
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने हरियाणा राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पांच नए सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
जारी आदेशों के अनुसार उषा प्रियदर्शिनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा आयोग में पांच नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकम्पा गर्ग और सुनीता चौहान के नाम शामिल हैं।
➤ उषा प्रियदर्शिनी को हरियाणा महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।
➤ मीना परमार को महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
➤ आयोग में पांच नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई।
➤ भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकम्पा गर्ग और सुनीता चौहान सदस्य बनीं।
➤ महिला एवं बाल विकास विभाग ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए।
➤ नियुक्तियां राज्यपाल की स्वीकृति के बाद तत्काल प्रभाव से लागू हुईं।
apno haryano
हमेशा सच के साथ, निष्पक्ष पत्रकारिता
📞 8708289074
12/06/2026
Rewari Hulchul
महाभारत कालीन रेवाड़ी राजमहल (रानीजी की ड्योढ़ी) की प्राचीन जल आपूर्ति प्रणाली ने चौंकाया, ईरान के प्राचीन महल से मिलती है तकनीक
रेवाड़ी नगर के ऐतिहासिक राजमहल "रानीजी की ड्योढ़ी" को शहर की सबसे महत्वपूर्ण जीवित विरासत संरचनाओं में से एक माना जाता है। यह महल नगर की परिधि पर बने जगन्नाथ द्वार, कानोड़ द्वार, गोकुल द्वार, दिल्ली द्वार और जयपुर द्वार के भीतर, नगर के मध्य स्थित है।
राजा राव बिजेन्द्र सिंह के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व राजमहल के जीर्णोद्धार के दौरान दीवारों के भीतर एक अत्यंत प्राचीन और विकसित जल आपूर्ति प्रणाली सामने आई थी। इसमें लगभग एक से डेढ़ फुट लंबे तथा चार इंच चौड़े मिट्टी के पक्के पाइप पाए गए, जिन्हें मिट्टी के घड़ों के साथ जोड़कर पूरे महल के विभिन्न हिस्सों तक पेयजल पहुंचाने के लिए प्रयोग किया गया था।
विशेष बात यह है कि वर्ष 2015 में ईरान के बोरुजर्ड क्षेत्र में एक निर्माण परियोजना के दौरान मिले प्राचीन महल के खंडहरों में भी दीवारों के भीतर करीब एक फुट लंबे मिट्टी के पाइपों से बनी जल आपूर्ति प्रणाली मिली थी। शोधकर्ताओं ने उस ईरानी संरचना का काल पहले 224 से 651 ईस्वी के बीच माना था, लेकिन निर्माण सामग्री और तकनीक के आधार पर उसके और अधिक प्राचीन होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।
रेवाड़ी राजमहल से प्राप्त मिट्टी के पाइपों और घड़ों की संरचना तथा ईरान के महल में मिली जल आपूर्ति तकनीक में आश्चर्यजनक समानता दिखाई देती है। यह समानता न केवल उस दौर के कारीगरों की परिष्कृत तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि प्राचीन सभ्यताओं में जल प्रबंधन और निर्माण कला अत्यंत विकसित स्तर पर पहुंच चुकी थी।
हालांकि, इस आधार पर रानीजी की ड्योढ़ी के निर्माण काल का अंतिम निर्धारण केवल वैज्ञानिक एवं पुरातात्विक अध्ययन के बाद ही संभव है। फिर भी यह खोज निश्चित रूप से पुरातत्वविदों, इतिहासकारों और शोधकर्ताओं के लिए अध्ययन का एक महत्वपूर्ण विषय बन सकती है।
राजा राव बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि रेवाड़ी की इस ऐतिहासिक धरोहर पर व्यापक शोध होना चाहिए, ताकि इसकी वास्तविक प्राचीनता और गौरवशाली विरासत विश्व के सामने आ सके।
✍️ रियासत-ए-रेवाड़ी
राजा राव बिजेन्द्र सिंह
Rao Bijender Singh
12/06/2026
अपनो हरियाणो
महेंद्रगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा!
टूरिस्टों से भरी एक वॉल्वो बस ट्रक में जा घुसी। इस भीषण हादसे में बस चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
आखिर इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ? क्या ड्राइवर को झपकी आ गई थी या हादसे के पीछे कोई और वजह है?
अपनो haryano
पूरी जानकारी, ग्राउंड रिपोर्ट और हर अपडेट हम आपको थोड़ी देर में देंगे।
बने रहिए अपनो हरियाणो के साथ।
Hulchul
11/06/2026
मौसम
सावधान मौसम में बदलाव....
ऐसी ही अपडेट देखने के लिए पेज को follow जरुर करलें
11/06/2026
बहरोड़ में आज भारी ओलावृष्टि....
11/06/2026
रेणु भाटिया के साथ हरियाणा की जनता, इस्तीफा मंजूर तो उतरेंगे सड़कों पर
ऐसी हो खबर देखने के लिए पेज को follow जरुर करलें
राजस्थान के दौसा जिले के बहेपुर गांव में, जमीनी विवाद के चलते पिकअप चढ़ाई लोगों पर। वीडियो वायरल।
ऐसी ही ओर वीडियो देखने के लिए पेज को follow जरुर करलें
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Rewari