Vindhya Technical Forum . REWA
11/05/2025
आदरांजलि....
**†इन्जी.एस एस.सिसौदिया सा.अधीक्षण यंत्री से.नि.का आज दिनांक11 मई को प्रातः 88वर्ष की आयु में गोलोक गमन हो गया।कल प्रयागराज में दाह संस्कार होगा।😘अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।ओम शांति।
23/06/2023
***मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जल संरक्षण संवर्धन एवं प्रवंधन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय जल पुरस्कार..
अनंतानंत बधाइयां और आगे भी प्रथम स्थान प्राप्त करने की परिकल्पना....
अत्यंत हर्ष और गौरव की बात।हमारे ह्दय प्रदेश को किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ठता मिलना आसान है क्योंकि इस प्रदेश में प्राकृतिक संसाधन.।नदी,नाले,तालाब,पहाड़ पेंड़ आज भी अन्य राज्यों से उत्तम है,बस और ऊंचाइया पाने के लिये सार्थक और समन्वित प्रयाश और क्रियान्वययन होः।यह एवार्ड मेरे गाव के लिये उत्साहवर्धक है।भविष्य में मेरे गांव में 100%सच्चाई के साथ शोण जल मिलेगा और गांव अतुल्य बनेगाःईश्वर की कृपा चाहिये।
विभाग की उत्तम सुशासन के लिये...
****Say No to Contract Appointment &Add.Charge ignoring Seniority and Eligibility.Human Resource Planning be carried out.
सेवारत अधिकारियों को हीं विभिन्न वरिष्ठ पदों पर वरिष्ठता कम योग्यता के आधार पर जैसा कि पदोन्नति के समय निर्धारण ,परीक्षण होता है किया जाय।संविदा पर वरिष्ठ या किसी पद पर नियुक्ति देना केडर पदों का अपमान है।सेवारत अधिकारियों में कुंठा पैदा होती है।टाइम गैप ,पदोन्नति नहीं होना ह्यूमन रिसोर्स की प्लानिंग सही ढंग से नहीं होने के कारणों पर तथा स्थाई समाधान पर भी ध्यान दिया जाना चाहिये।विन्ध्य क्षेत्र में पाया गया है कि प्रभारी और संविदा संस्कृति से क्या माइनर क्या मेजरबांध,नहर,स्ट्रक्चर सभी की आयोजना,क्रियान्वययन और गुणवत्ता में गिरावट आई।पिछले 10 वर्षों में विन्ध्य के जल संसाधन प्रक्रमों के कार्यों की पूर्णता..लोकार्पण की तिथि नहीं आ रही है।गत 3वर्षों में यहां 2000करोड़ के अनुवंधित जल संरक्षण..उपयोग के कार्य विलंबित रहे तथा 4000करोड़ से ज्यादा का किसानों को नुकसान पहुंचा है।परन्तु प्रदेश के समग्र उन्नति से विन्ध्यवासी भी अपनी पीड़ा भूलकर हारे हुये भी जीत के जश्न में आनंदित हैं और आशान्वित भी।यदि उच्च स्तर पर समय सीमा में कार्य संस्कृति ,उचित प्रवंधन,दैनिक कठोMMM(Man,Money,Material) पर आधारित CPM-प्रबोधन से कार्यरत सेवारत प्रदेश के इन्जीनियर्स हीं पुनः सर्वश्रेष्ठ स्थान अर्जित करेंगे।बस पदस्थापना,उच्च प्रभार,में मनमानीपन को रोका जाय,पूर्ण पारदर्शिता से चरन और पदस्थापना हो तथा सेवारत इन्जीनियर्स का मनोबल बढ़ाया जाय।सुचिता और न्याय प्रिय प्रशासन हीं अतुल्य प्रदेश बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
13/06/2023
हमारे प्रिय साथी,इन्जी. कमलजीत सिंह डंग का आज सायं स्वर्गवास हो गया।मृतात्मा के प्रति हम सभी विन्ध्य टेक्नीकल फोरम के सदस्य पदाधिकारी गण ह्दय से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं इस दुखद क्षण में परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।ईश्वर परिवार के सदस्यों सुहृदों को साहस ..धैर्य प्रदान करे।
ओम शांति।
13/09/2022
××Happy Engineers'Day..15th SEPT.2022
***You are cordially invited to participate on eve of Engineers Day as per the programme mentioned in Invitation Card.
23/04/2022
नंदिनी गौवन्य अभ्यारण्य ..विन्ध्य का नवाचार..गौवंश की वनों में साझेदारी..
कुछ प्रमुख विचारणीय विन्दु...
1-वन अधिनियम में बिना परिवर्तन के बिना भू-स्वामित्व बदले विन्ध्य-पर्वत की तराई क्षेत्र में 1-1.5कि.मी.की चौड़ाई में पपरा पहाड़.गोविन्दगढ़ से कैलाश पुर .हनुमना तक नंदिनी गौ.वन्य अभ्यारण्य की संकल्पना।
2-अभ्यारण्य में शोण जल का वाटर कारोडोर का निर्माण..अनुमानित राशि रु.1000करोड़।
3-कुल 25000एकड़ क्षेत्र में 25एकड़ के 1000सेक्टर का प्रस्ताव।
4-प्रत्येक सेक्टर में 500गौवंश के लिये इको फ्रेंडली आश्रय,चारा.भूसा बैंक,बायोगैस,पंचगव्य,कम्पोसट-जैविक खाद,कीटनाशक आदि का निर्माण।
5-500गौवंश में से 35%गौवंश दूध देनेवाली तथा 65%निराश्रित गोवंश का संरक्षण।
6-एक निराश्रित गोवंश पर रू गोवंश पर रु.55/-प्रति दिन तथा दूध देनेवाली गौवंश पर रु.211/-प्रति दिन केवल चारे भूसे पर व्यय।
7-प्रत्येक सेक्टर के 500गौवंश पर व्यय 6करोड़ रुपये और प्रतिवर्ष लाभ108लाख रूपयेअर्थात 6-7वर्ष में व्यय राशि की भरपाई।
8-प्रत्येक सेक्टर से प्रति दिन व्यय रु41000/-तथाआय रु.71250/-यानी प्रतिदिन लाभरु.30250/-
9-प्रत्येक सेक्टर में73श्रमिकों का रु 15000/-प्रतिमाह कीदर पर स्थानीय रोजगार। समग्रअभ्यारण्यसे 73000श्रमिकों को स्थाई रोजगार..किसान स्वावलंवन।
10 .प्रति सेक्टर 500गौवंश के लिये.
हरा चारा..1080 मै.टन
भूसा..1020 मै.टन।
खली47 मै.टन।
11-नंदिनी गौ वन्य अभ्यारण्य के लिये 5लाख गौवंश के लिये
हरा चारा..10लाख मे.टन।
भूसा। 10.22लाख मे.टन
खली0.47लाख मे.टन।
आहार.. अर्थात चारा..भूसा खली में अनुमानित व्यय=1116करोड़रुपये वार्षिक।
12-रीवा जिले में उपलव्ध पियरा..पुआल। 25.48लाख मे.टन
भूसा7.5लाख मे.टन
यानी कुल उपलव्ध ड्राई मैटर(DM)32.98लाख मे.टन जबकि आवश्यकता 5लाख गौवंश के लिये10.22लाख मे टन है याने शेष 22.76लाख मे.टन गांवों के पशुओं और अन्य गोशालाओं खे लिये तथा भूसा बैंक के लिये।
13-एक सेक्टर से यानी 500गौवंश से 720मे.टन प्रतिवर्ष गोबर खाद मिलेगी जो 600एकड़ कृषि क्षेत्र के लिये पर्याप्त होगी।अर्थात समग्र अभ्यारण्य से 6लाख एकड़ क्षेत्र के लिये पर्याप्त पोषण होगा।
14-पूरा रीवा जिला शोण जल तथा जैविक .गोबर..कम्पोस्ट खाद के उपयोग से जैविक क्षेत्र भूटान राज्य की भांति आर्गैनिक क्षेत्र बन सकता है ।
15-एक किलो ताजे गोबर से 0.70किलो वर्मी कम्पोष्ट खाद तैयार होती है तथा एक किलो ताजे गोबर से 3किलो नाडेप कम्पोष्ट खाद तैयार हो जाती है।
16-एक गाय से उसके 20वर्ष के जीवन काल में 12 लाख रुपये का लाभ समाज को मिलता है।
यदिअन्य अप्रत्यक्ष लाभ जैसे भू -जल में वृद्धि,पानी की गुणवत्ता में सुधार,आरोग्यता में वृद्धिसे दबाई के व्यय में कमी,यूरिया के उपयोग में खमीं,आन्न शाकभाजी के गणवत्ता में वृद्धि,कार्बन उत्सर्जन में कमी ,पंचगव्य कीटनाशकों के उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य रक्षा आदि तो एक गाय सेलगभग84लाख रुपये का लाभ गौवंश आपने 20वर्ष के जीवनकाल में समाज और प्रकृति को देती है।
**गौवंश के पौराणिक महात्म्य को भी दृष्टिगत रखकर करपात्री जी महाराज ..देवरहा बाबा की गौ रक्षा अभियान को सार्थक बनाने ,गौसंरक्षण .संवर्धन से विन्ध्य पर्वत की सदेच्छा का सम्मान कर ऐरा प्रथा का स्थाई निदान किया जाकर पूरे प्रदेश और देश में नंदी और नंदी की मां नंदिनी को आनंदित कर सदाशिव. भगवान राम.. गोपाल..का आशिर्वाद प्राप्तकर प्रकृति..समाज में आनंद व्यात किया जा सकता है।जरा चिंतन कर मूर्तरूप देने में अपना सहयोग दें।
सर्वदेवमयी गौमाता..नंदी महराज की जय।
जय सनातन।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
563/13 Narayanam, Indiranagar, Rewa (M. P. )
Rewah
486001