The Bagheli

The Bagheli

Share

07/07/2026

🚨 रीवा पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स एक्शन!

गढ़ थाना क्षेत्र से करीब 10 करोड़ रुपये की 3.087 किलोग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई है। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में इस मामले के तार मऊगंज में पकड़ी गई अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री से जुड़े मिले हैं। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

पूरी खबर देखें The Bagheli पर।

07/07/2026

🎬 Reva Films Festo 2026

वो सफर, जिसने 2025 में यादगार इतिहास रचा...
अब लौट रहा है और भी बड़े अंदाज़ में!

Coming Soon...
✨ तैयार रहिए, कुछ शानदार आने वाला है।

03/07/2026

🚨 राम मंदिर चंदा विवाद पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए चंदे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा दिया गया दान भी कथित गड़बड़ी का शिकार हुआ है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह 5 और 6 जुलाई को अयोध्या जाएंगे और अपने वकील के माध्यम से अदालत में मामला दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि यदि उनके दान का गबन हुआ है, तो वह राशि उन्हें वापस की जाए, ताकि वे उसे रामलय ट्रस्ट में जमा कर सकें।
इस बयान के बाद राम मंदिर चंदा विवाद एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।

29/06/2026

🏞️ रीवा की रहस्यमयी छुहिया घाटी का पारस पत्थर वाला तालाब! ✨

विंध्य की पहाड़ियों में छिपा एक ऐसा तालाब, जिसके बारे में सदियों से एक अनोखी कहानी कही जाती है। मान्यता है कि इस तालाब की गहराइयों में पारस पत्थर मौजूद है, जो लोहे को भी सोना बना सकता है।

कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन के समय इस रहस्य को जानने के लिए अंग्रेजों ने भी काफी प्रयास किए। यहां तक कि तालाब की खोज के लिए हाथियों तक का इस्तेमाल किया गया, लेकिन इस रहस्य का कोई पता नहीं चल सका।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ऊंचाई पर स्थित होने के बावजूद यह तालाब कभी सूखता नहीं है। गर्मी के मौसम में भी इसमें पानी बना रहता है, जो इसे और भी रहस्यमयी बना देता है।

क्या सच में इस तालाब में पारस पत्थर है? या फिर इसके पीछे कोई प्राकृतिक रहस्य छिपा है? 🤔

जानिए रीवा की धरती पर छिपी ऐसी ही अनसुनी कहानियां...

#रीवा #विंध्य #रहस्य

29/06/2026

धार जिले के घाटाबिल्लौद में चंबल नदी पर बने करीब 100 साल पुराने जर्जर पुल के दूसरे हिस्से को रविवार को नियंत्रित ब्लास्ट (Controlled Blast) के जरिए सुरक्षित तरीके से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन और तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और कुछ ही सेकंड में पुल का शेष हिस्सा जमींदोज हो गया।
इस पुराने पुल की जगह अब 27 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक फोरलेन पुल का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe करना न भूलें।

Want your business to be the top-listed Media Company in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Shop No. 48, Floor 3, Samdareeya Gold Mall, Sirmaur Chouk
Rewa
486001