Rewa Foodies

Rewa Foodies

Share

17/10/2020

सुबह सुबह लो मां का नाम, पूरे होंगे अधूरे बिगड़े काम..!!
शुभ नवरात्रि 2020..!!

11/09/2020

PANEER SANDWICH RECIPE

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Sandwich Recipe
ब्राउन ब्रेड- 4
पनीर- 100 ग्राम
पत्तागोभी- 1 कप (कद्दूकस की हुई)
गाजर- ½ कप (कद्दूकस की हुई)
मक्खन- 1 टेबल स्पून
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून
हरी मिर्च का पेस्ट- ¼ छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम
नमक- ½ छोटी चम्मच

विधि -

स्टफिंग तैयार कीजिए:
पनीर सेन्डविच बनाने के लिए पनीर को कद्दूकस कर लीजिए. कद्दूकस किए पनीर में पत्तागोभी, गाजर, नमक, काली मिर्च पाउडर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए. साथ ही साथ इसमें हरा धनिया भी डाल दीजिए और सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. सेन्डविच में भरने के लिए फिलिंग तैयार है.

ब्रेड स्लाइस स्टफ कीजिए:
सेन्डविच मेकर को गरम कर लीजिए. इसी बीच,एक-एक करके ब्रेड स्लाइस लीजिए और इन पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर एक समान फैला लीजिए. मक्खन लगाने के बाद, एक ब्रेड पर 2 से 2.5 चम्मच स्टफिंग रखिए और चारों तरफ फैला लीजिए. फिर, इसे दूसरी ब्रेड से ढक दीजिए. इसी तरह दूसरा सेन्डविच भी भरकर तैयार कर लीजिए.

सेन्डविच ग्रिल कीजिए:
इसके लिए, दोनों स्टफ्ड सेन्डविच को सेन्डविच मेकर में रख दीजिए और सेन्डविच मेकर को बंद करके 3 से 4 मिनिट तक ग्रिल कर लीजिए. 4 मिनिट बाद, सेन्डविच चैक कीजिए. एकदम ब्राउन क्रिस्पी सेन्डविच बनकर तैयार हैं, इन्हें सेन्डविच मेकर से निकालकर सर्विंग प्लेट में रख लीजिए और बीच में से तिरछा काट लीजिए.

क्रिस्पी, स्वादिष्ट और पौष्टिक पनीर सेन्डविच तैयार हैं. सेन्डविच को टमेटो सॉस या मस्टर्ड सॉस जो भी आपको पसंद हो, उसके साथ परोसिए और चाव से खाइए....🤤🤤

04/09/2020

Veg Cheese Sandwich Recipe
👉👉एक कटोरे में कटी हुए सब्जियां, धनिया और पुदीना पत्ती, चीज़, पनीर, और कौर्न मिलालें।
स्वाद अनुसार नमक, गोल मिर्च, औरिगेनो, लाल मिर्च के फ़्लेक्स, और लाल मिर्च पाउडर डालें।
एक पैन या तवा गरम करें। ब्रेद के दोनो तरफ़ मक्खन लगालें। एक स्लाइस पर बनाया हुआ सब्जी, चीज़, और पनीर का मिश्रण डालें और दूसरे स्लाइस से ढकें।
सैन्डविच को तवे पर दोनो तरफ़ से सेकें जब तक वह अच्छी तरह करारा ना हो जाए। सौस के साथ गरमा गरम परोसे....☺️🤗

Want your business to be the top-listed Business in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Rewa
Rewa
486001