Hindustan24

Hindustan24

Share

10/06/2026

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन ख़ारिज होने के बाद लगातार कांग्रेस में आंतरिक कलह की बात सामने आ रही है ।
इसी कड़ी में सीएम मोहन यादव के एक बयान ने फिर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है । सीएम मोहन ने कहा है कि
“कई कांग्रेसियों की इस राज्यसभा सीट पर नजर थी और जब कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया तो उन्होंने ने ही अंदर ही अंदर खेल कर दिया। और जानबूझकर नामांकन में गलत जानकारी भरवाई।”

बता दें कि इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी यही इशारा किया था , कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है और अगर हमारे पास वहाँ से जानकारी और कागज आया तो कैसे आया?

अब इसके बाद एक बार फिर मीनाक्षी का नामांकन रद्द होने में भीतरघात की आशंका बढ़ गई है।

09/06/2026

मध्यप्रदेश से बड़ी खबर..मीनाक्षी नटराजन का नामांकन हुआ निरस्त..एमपी से एकमात्र कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार थी मीनाक्षी नटराजन....नामांकन फॉर्म में नहीं दी थी पूरी जानकारी इसलिए निरस्त किया गया नामांकन...बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए निकले बीजेपी विधायक....

04/06/2026

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झाँसा देकर कार और फ्लैट में बनाए संबंध, फिर… MP में डिप्टी कलेक्टर की काली करतूत का यह सनसनीखेज मामला अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। कानून व्यवस्था संभालने की कसम खाने वाले मुरैना के डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को पुलिस ने रेप केस में रंगेहाथों दबोच लिया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई यह दोस्ती हवस और खौफनाक ब्लैकमेलिंग के दलदल में बदल गई, जहाँ आरोपी ने पीड़िता को जाल में फंसाकर मार्च 2025 से जून 2026 तक कार, सबलगढ़ के सरकारी आवास और ग्वालियर के फ्लैट में उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक शिकार बनाया।जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अरविंद माहौर न सिर्फ मुकर गया बल्कि शिकायत करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की खौफनाक धमकी दी।

इस रसूखदार अधिकारी के जुल्मों के खिलाफ पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और बुधवार, 3 जून की रात सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। टीआई उदय भान यादव के नेतृत्व में एक्शन में आई पुलिस ने रात में ही आरोपी डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अरविंद माहौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर संबंध बनाना), 351(1) व 351(3) (आपराधिक धमकी), और 225 के तहत गंभीर मुकदमा दर्ज किया है, जिसे आज मेडिकल जांच के बाद सीधे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Near Vindhyanchal Nursing College , Indra Nagar Rewa
Rewa
486001