Legal Knowledge
16/02/2026
⚖️ Important Legal Words ⚖️
कानून पढ़ने वाले छात्रों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और कोर्ट प्रैक्टिस से जुड़े लोगों के लिए जरूरी कानूनी शब्दों की सरल जानकारी।
📚 इस पोस्ट में जानें:
• Petitioner — याचिकाकर्ता
• Respondent — प्रतिवादी
• Plaintiff — वादी
• Defendant — प्रतिवादी
• Accused — अभियुक्त
• Complainant — शिकायतकर्ता
👉 Civil, Petition और Criminal मामलों में इन शब्दों का सही उपयोग समझें और अपनी कानूनी समझ मजबूत करें।
💬 ऐसे ही रोज आसान Legal Notes के लिए पेज को Follow करें।
26/01/2026
🔹 Hypothecation (हाइपोथिकेशन)
Hypothecation वह व्यवस्था है जिसमें कर्जदार अपनी चल संपत्ति (Movable Property) को बैंक या वित्तीय संस्था के पक्ष में सुरक्षा के रूप में रखता है, लेकिन संपत्ति का कब्ज़ा कर्जदार के पास ही रहता है।
यदि कर्जदार ऋण चुकाने में डिफॉल्ट करता है, तो बैंक SARFAESI Act, 2002 के अंतर्गत उस संपत्ति को जब्त कर बेच सकता है।
उदाहरण:
Car Loan
Two-wheeler Loan
Machinery / Stock Loan
कानूनी आधार:
SARFAESI Act, 2002 – Section 2(n)
🔹 Mortgage (बंधक)
Mortgage वह व्यवस्था है जिसमें कर्जदार अपनी अचल संपत्ति (Immovable Property) जैसे घर या जमीन को ऋण की सुरक्षा के रूप में बैंक के पक्ष में रखता है। इसमें संपत्ति पर बैंक का कानूनी अधिकार/चार्ज बन जाता है।
ऋण न चुकाने की स्थिति में बैंक कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से उस संपत्ति को नीलाम कर सकता है।
उदाहरण:
Home Loan
Land Loan
Property Loan
कानूनी आधार:
Transfer of Property Act, 1882
Hastag -
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Rewa
486001