Ajay Mishra - Baba
14/06/2026
आज रीवा के अगड़ाल में आयोजित द्विपक्षीय हैंडबॉल सीरीज प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ।
इस अवसर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान श्री बुधसेन पटेल जी, आर. पी. शर्मा (पुर्व भारतीय कोच हैंडबॉल), श्री वीरेन्द्र शुक्ला,श्री मुनेन्द्र मिश्रा, श्री प्रमोद मिश्रा, श्री अखिलेश द्विवेदी, श्री अमित चतुर्वेदी, श्री विनोद शुक्ला, श्री आनन्द द्विवेदी, श्री मनोज मिश्रा , श्री प्रकाश सिंह जी,श्री एम. के. धौलपुर, श्री पुष्पेन्द्ध पटेल, श्री योगेश पटेल, पंकज उपाध्याय (एन.एस.यू. आई. जिला अध्यक्ष) उपस्थित रहे।।
08/06/2026
आज नगर निगम सभागार में आगामी बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर वर्षा ऋतु एवं संभावित बाढ़ आपदा की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व शहर के सभी बड़े नालों की साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जेसीबी, ब्रेकर, जनरेटर, पंप, ब्लीचिंग पाउडर, टूलकिट, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अन्य आवश्यक सामग्री की अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।
नगरवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर रीवा को जलभराव एवं बाढ़ जैसी परिस्थितियों से सुरक्षित रखने हेतु प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर प्रकाश द्विवेदी, एम.एस. सिद्दीक़ी, राम नरेश तिवारी, नगर निगम कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह , सिद्धार्थ सिंह, सहायक यंत्री पी.एन . शुक्ला ,रमेश सिंह, , एस. एन. द्विवेदी, रवि तिवारी, अभिनव चतुर्वेदी, सीवरेज एवं सीएमआर कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।।
Nagar Palika Nigam Rewa Jansampark Madhya Pradesh PRO Rewa Swachh Bharat Mission, India
06/06/2026
आज नगर निगम कर्मचारी श्री राजेश चतुर्वेदी जी के पिता जी के निधन के दुःखद समाचार पर महाजन टोला स्थित निज निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Rewa